धर्म-अध्यात्म

गुप्त नवरात्रि पर मां को अर्पित करें राशि अनुसार फूल

Subhi
4 Feb 2022 2:56 AM GMT
गुप्त नवरात्रि पर मां को अर्पित करें राशि अनुसार फूल
x
आज गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-उपासना की जाती है। मां ममता का रूप हैं। उनकी कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है। मान्यता है

आज गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-उपासना की जाती है। मां ममता का रूप हैं। उनकी कृपा सदैव अपने भक्तों पर बनी रहती है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां की पूजा और भक्ति करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं, तंत्र साधना सीखने वाले साधकों को सिद्धि मिलती है। साधक कठिन भक्ति कर मां को प्रसन्न करते हैं। अगर आप भी मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो राशि अनुसार मां को पुष्प अर्पित करें। इससे मां प्रसन्न होती हैं और साधक को मनचाहा वर देती हैं। आइए जानते हैं-

मेष राशि के जातकों का शुभ रंग लाल है। अत: मेष राशि के जातक मां दुर्गा के स्वरूपों को लाल रंग के फूल-लाल गुलाब और गुड़हल आदि अर्पित करें।

वृषभ राशि के जातकों का शुभ रंग सफेद है। अत: वृषभ राशि के जातक मां दुर्गा के स्वरूपों को सफेद रंग के फूल-सफेद गुलाब, कमल, चंपा, बेला, सदाबहार और सफेद गुड़हल आदि अर्पित करें।

मिथुन राशि के जातकों का शुभ रंग हरा है। अत: मिथुन राशि के जातक मां दुर्गा के स्वरूपों को हरे रंग के फूल समेत हरसिंगार, गेंदा, गुलाब और गुड़हल अर्पित करें।

कर्क राशि के जातकों का शुभ रंग दूधिया है। अत: कर्क राशि के जातक मां दुर्गा के स्वरूपों को लाल गुलाब, रातरानी, सदाबहार और गुड़हल के फूल अर्पित करें।

सिंह राशि के जातकों का शुभ रंग सुनहरा है। अत: सिंह राशि के जातक मां दुर्गा के स्वरूपों को लाल और पीले गुलाब, कनेर, कमल और गुड़हल के फूल अर्पित करें।

कन्या राशि के जातकों का शुभ रंग हरा है। अत: कन्या राशि के जातक मां दुर्गा के स्वरूपों को हरे रंग के फूल-हरसिंगार, गेंदा, गुलाब और गुड़हल अर्पित करें

तुला राशि के जातकों का शुभ रंग सफेद है। अत: तुला राशि के जातक मां दुर्गा के स्वरूपों को सफेद रंग के फूल-सफेद गुलाब, कमल, चंपा, बेला, सदाबहार और सफेद गुड़हल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि के जातकों का शुभ रंग लाल है। अत: वृश्चिक राशि के जातक मां दुर्गा के स्वरूपों को लाल रंग के फूल-लाल गुलाब और गुड़हल अर्पित करें।

धनु राशि के जातकों का शुभ रंग पीला है। अत: धनु राशि के जातक मां दुर्गा के स्वरूपों को पीले रंग के फूल-कनेर, गेंदा, पीले कमल, पीले गुलाब आदि अर्पित करें।


Next Story