धर्म-अध्यात्म

सामुद्रिक शास्त्र : महिलाओं के पेट का आकार बताता है उनका स्वभाव

Tara Tandi
21 Dec 2021 4:31 AM GMT
सामुद्रिक शास्त्र : महिलाओं के पेट का आकार बताता है उनका स्वभाव
x
मनुष्य की शारीरिक बनावट उसके बारे में सब कुछ कह जाता है। ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति को उसके भविष्य का ज्ञान कराता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मनुष्य की शारीरिक बनावट उसके बारे में सब कुछ कह जाता है। ज्योतिष शास्त्र व्यक्ति को उसके भविष्य का ज्ञान कराता है। इसी का एक अंग सामुद्रिक शास्त्र होता है जिसके माध्यम से व्यक्ति के शरीर की बनावट के आधार पर उसका स्वाभाव और चरित्र की जानकारी प्राप्त होती है।

पेट से जानें स्त्री का स्वभाव:
पेट पर सीधे बाल: यदि किसी स्त्री के पेट के बाल सीधे होते है तो वह स्त्रियाँ भाग्यशाली होती है उनका विवाह संपन्न परिवार में होता है और उनका पति सुन्दर व शालीन स्वभाव का होता है।
घड़े आकार के पेट: घड़े के आकार के पेट वाली स्त्री का जीवन संघर्ष से भरा होता है तथा बहुत संघर्ष करने के बाद ही इन्हें सुख प्राप्त होता है। इन स्त्रियों को परिवार के पोषण के लिय खुद भी मेहनत करना पड़ता है।
ऊंचे पेट वाली स्त्री: ऊंचे पेट के आकार वाली स्त्री का स्वभाव विपरीत लिंग के प्रति अधिक आकर्षित रहता है। तथा इनका अधिक समय और धन सजने सवारने की सामग्री में व्यय होता है।
दाहिनी तरफ झुका हुआ पेट: जिस स्त्री का पेट दाहिनी तरफ झुका होता है उन स्त्री को सुन्दर और भाग्यवान पुत्र को जन्म देती है। इन स्त्रियों का स्वभाव बहुत व्यावहारिक होता है।
बाएँ तरफ झुका पेट: जिस स्त्री का पेट बाएँ तरफ झुका होता है उसे सुन्दर और सुशील कन्या की प्राप्ति होती है। इन स्त्रियों का मायका संपन्न होता है इस कारण इन्हें अपने मायके से बहुत सहयोग प्राप्त होता है।


Next Story