धर्म-अध्यात्म

अंकज्योतिष भविष्यवाणी 20 मई का लकी नंबर और शुभ रंग

Tara Tandi
20 May 2024 5:46 AM GMT
अंकज्योतिष भविष्यवाणी 20 मई का लकी नंबर और शुभ रंग
x
ज्योतिष न्यूज़ : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।
1. आज आत्मविश्वास अधिक होगा। आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर सकते हैं परिवार में सुख शांति बनी रह सकती है विवाह योग्य जातकों के लिए रिश्ता आएगा। शुभ अंक 56, शुभ रंग क्रीम है।
2. माता पिता के साथ आज लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं दिन अच्छा बना रहेगा। धन खर्च में वृद्धि हो सकती है अपने मन की बात आप प्रियजनों से कर सकते हैं शुभ अंक 4, शुभ रंग फिरोजी है।
3. नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है काम काज में आने वाली दिक्कतें किसी सहयोगी की मदद से हल हो सकती है शुभ अंक 33, शुभ रंग हरा है।
4. आर्थिक और व्यापारिक तौर पर शानदार सफलता आज आपको मिल सकती है पहले से कहीं अधिक अधिकार सम्पन्न होंगे। परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं शुभ अंक 10, शुभ रंग सफेद है।
5. आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है आर्थिक तौर पर आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं भावनाओं के भाव में बहने या लापरवाही करने से बचना चाहिए। शुभ अंक 12, शुभ रंग सिल्वर है।
6. किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है मान सम्मान में वृद्धि होगी। पुत्र के साथ छोटी यात्रा का सुख प्राप्त करेंगे। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं शुभ अंक 8, शुभ रंग ग्रे है।
7. आप स्वभाव में विनम्रता का भाव रखेंगे। परिवार के साथ सम्बन्ध मधुर बनेंगे। आर्थिक तौर पर मजबूती देखने को मिल सकती है काम काज की अधिकता बनी रहेगी। शुभ अंक 5, शुभ रंग केसरिया है।
8. आज आर्थिक मामले गति पकड़ सकते हैं संतान की सगाई होने के योग बन रहे हैं शादी की तारीख भी निश्चित हो सकती है काम काज में तेजी बनी रह सकती है शुभ अंक 45, शुभ रंग लेमन है।
9. वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है परिवार में चल रही परेशानियां जल्द ही समाप्त हो सकती है नौकरी में तरक्की के योग हैं। शुभ अंक 22, शुभ रंग नीला है।
Next Story