धर्म-अध्यात्म

अंकज्योतिष भविष्यवाणी 19 मई का लकी नंबर और शुभ रंग

Tara Tandi
19 May 2024 7:49 AM GMT
अंकज्योतिष भविष्यवाणी 19 मई का लकी नंबर और शुभ रंग
x
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।
1. आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन संबंधी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। दिन ठीक ठाक बना रहेगा। आपके सभी अधूरे काम आज पूरे हो सकते हैं शुभ अंक 9, शुभ रंग सिल्वर है।
2. नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन राहत प्रदान करने वाला है। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम काज में कमी देखने को मिल सकती है शुभ अंक 45, शुभ रंग हरा है।
3. दिन सामान्य बना रह सकता है आपको पेट से संबंधित समस्या आ सकती है सम्पति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। शुभ अंक 10, शुभ रंग नीला है।
4. कारोबार से जुड़े लोगों को आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है धन लाभ के मौके आपको मिल सकते हैं ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत बना रह सकता है शुभ अंक 9, शुभ रंग भूरा है।
5. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है दिन शानदार बना रह सकता है अपने मन की बात आप किसी खास से व्यक्त कर सकते हैं परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 8, शुभ रंग सफेद है।
6. इस वक्त आपको सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है मित्र वर्ग आपको अच्छा सहयोग प्रदान करेंगे। किसी त्योहार विशेष की तैयार में भी आप लगे रह सकते हैं शुभ अंक 7 शुभ रंग लाल है।
7. आज का दिन मिलाजुला साबित हो सकता है संतान का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आप शमिल हो सकते हैं परिवार में शांति रहेगी। शुभ अंक 11, शुभ रंग गोल्डन है।
8. आज आत्मविश्वास अधिक होगा। आप अपने सकारात्मक विचारों के चलते धन अर्जित कर लेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं अपनी सेहत का ध्यान रखें परिवार में शांति रहेगी। शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला है।
9. आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रह सकता है कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को आज कुछ राहत मिल सकती है वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी है।
Next Story