धर्म-अध्यात्म

अंकज्योतिष भविष्यवाणी 16 मई का लकी नंबर और शुभ रंग

Tara Tandi
16 May 2024 7:36 AM GMT
अंकज्योतिष भविष्यवाणी 16 मई का लकी नंबर और शुभ रंग
x
ज्योतिष न्यूज़ : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।
1. जीवन का यह चरण काफी समृद्ध है क्योंकि आप अपनी शक्ति का सही दिशा में प्रयोग कर रहे हैं आर्थिक तौर पर बदलाव आपको देखने को मिल सकता है शुभ अंक 8, शुभ रंग क्रीम है।
2. आज दिनभर काम की अधिकता बनी रह सकती है नौकरी में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं शुभ अंक 45, शुभ रंग लेमन है।
3. अभी कार्य और करियर पर ध्यान दें व अपने अधिकारों का अच्छे तरीके से प्रयोग करें। दिन ठीक ठाक बना रह सकता है मित्रों के साथ आप कुछ वक्त गुजार सकते हैं शुभ अंक 12, शुभ रंग भूरा है।
4. आज आप बाहरी दुनिया की ओर अधिक आकर्षित होंगे। आपके लिए अपने उत्साह को रोक पाना मुश्किल हो सकता है। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी। शुभ अंक 9, शुभ रंग हरा है।
5.किसी अप्रत्याशित इच्छा को पूरा करने, सहकर्मी के निमंत्रण, एक फिल्म देखने या शहर घूमने की भी संभावना है। खर्च में वृद्धि हो सकती है दिन ठीक ठाक बना रहेगा। शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला है।
6. धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका आपको मिल सकता है आज का दिन सामान्य रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है आप छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं शुभ अंक 3, शुभ रंग सिल्वर है।
7. आप जीवन के उद्देश्यों को हमेशा गंभीरता से लेते है और यह आपको सकारात्मक नजरिया प्रदान करता है। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है शुभ अंक 56, शुभ रंग भूरा है।
8. जीवनसाथ या बिजनेस पार्टनर की नकारात्मक प्रतिक्रिया से आपको कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आप जानते हैं कि जीवन में आपको क्या चाहिए। काम में दिक्कतें आ सकती है शुभ अंक 4, शुभ रंग गोल्डन है।
9. आज आप जीवन में आराम और सुरक्षा महसूस करेंगे। नए विचार आपके ​करियर को एक नया मोड़ प्रदान कर सकते हैं माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। शुभ अंक 8, शुभ रंग फिरोजी है।
Next Story