धर्म-अध्यात्म

अंकज्योतिष भविष्यवाणी 05 मई का लकी नंबर और शुभ रंग

Tara Tandi
5 May 2024 6:36 AM GMT
अंकज्योतिष भविष्यवाणी  05 मई का लकी नंबर और शुभ रंग
x
ज्योतिष न्यूज़ : ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।
1. आज का दिन ठीक ठाक बना रह सकता है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं कारगर साबित हो सकती है परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा है।
2. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है आज का दिन सामान्य बना रह सकता है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं शुभ अंक 55, शुभ रंग पीला है।
3. नौकरी के बेहतर अवसर आपको मिल सकते हैं जिसमें वेतनवृद्धि और प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती हैं शुभ अंक 1, शुभ रंग सफेद है।
4. आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती है काम काज में तेजी बनी रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल है।
5. जीवन शैली में बदलाव आ सकता है किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है काम काज में कमी देखने को मिल सकती है परिवार में शांति रहेगी। शुभ अंक 17, शुभ रंग गुलाबी है।
6. आज का दिन बढ़िया बना रह सकता है अचानक धन लाभ भी होगा जिसमें आपका किसी को दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है। दिनभर सकारात्मक बने रहेंगे। शुभ अंक 9, शुभ रंग फिरोजी है।
7. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन ठीक ठाक होने वाला है संतान का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत बने रह सकते हैं शुभ अंक 10, शुभ रंग नीला है।
8. दिनभर सकारात्मक नजरिया बना रहेगा। पार्टनर संग रिश्ते बेहतर रहेंगे। काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। शुभ अंक 6, शुभ रंग लेमन है।
9. धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है काम काज में आने वाली दिक्कतें भी दूर हो सकती है अपने मन की बात आप जीवनसाथी से व्यक्त कर सकते हैं शुभ अंक 18, शुभ रंग सिल्वर है।
Next Story