- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...
मूलांक 1 : कुछ मुश्किलों का करेंगे सामना
रविवार के दिन मूलांक 1 वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विषय के चलते मानसिक तनाव और उलझनों का सामना कर सकते हैं। इस समय अपने कार्यों में प्राथमिकता तय करना आवश्यक होगा। परिवार में माता-पिता से अपेक्षित सहयोग मिलने की कम संभावना है। इसके चलते भी आप थोड़ी निराशा महसूस कर सकते हैं। हालांकि, धैर्य और संयम बनाए रखने से परिस्थिति बेहतर बनी रह सकती है।
मूलांक 2 : लव लाइफ में बढ़ेगा रोमांस
आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का अधिक प्रेशर होने की आशंका है। ऐसे में आप तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन, जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। साथ ही, हर प्रकार के विवाद या बहस से खुद को दूर रखें। वहीं, निजी जीवन में लव लाइफ बिता रहे जातक अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। रिश्ते में रोमांस और नजदीकियां बढ़ने की संभावना है।
मूलांक 3 : धैर्य और सूझबूझ से लें निर्णय
आज मूलांक 3 के जातकों को कुछ क्षेत्रों में अधिक सावधानी बरतनी होगी। वर्कप्लेस में कुछ विरोधी आपके काम में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में हर किसी पर भरोसा करने से बचें और बिना सोचे-समझे अपने योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। संपत्ति संबंधी कार्य में बातचीत कुछ आगे बढ़ सकती है। लेकिन काम को पूरा होने में अधिक समय लगने से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। ऐसे में धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेना आवश्यक होगा।
मूलांक 4 : काम में नए मौकों से होगा लाभ
रविवार का दिन मूलांक 4 वालों के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसर या योजनाओं पर काम करने का मौका मिल सकता है। इनसे भविष्य में सकारात्मक बदलाव आने के संकेत हैं। साथ ही, नए संपर्क बनने की भी संभावना बनी हुई है, जिससे आपको कोई नई जानकारी मिल सकती है। इन बदलावों को स्वीकार करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। घर-परिवार का माहौल भी आज शांतिपूर्ण बना रहेगा।
मूलांक 5 : पारिवारिक माहौल रहेगा सुखद
आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए कामकाज के मामले में अनुकूल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या जानकार का सहयोग मिल सकता है। जिससे रुके हुए काम समय पर पूरे होंगे। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा और आपको फैमिली के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है। साथ ही, घर में किसी धार्मिक आयोजन या पूजा पाठ की तैयारी को लेकर चर्चा की जा सकती है।
मूलांक 6 : घूमने का बनेगा प्लान
आज मूलांक 6 के जातक वर्कप्लेस और घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगातार प्रयास का फल अवश्य मिलेगा। वहीं, किसी करीबी या मित्र को आपके सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। परिवार में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
मूलांक 7 : कर सकते हैं अपने पसंद के काम
आज का दिन मूलांक 7 वालों के लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे थोड़ी राहत महसूस करेंगे और तनाव भी कम होगा। आप अपने समय का उपयोग अपने किसी पसंद के काम में कर सकते हैं। जिससे प्रसन्नता मिलेगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और अपने मन की बात जीवनसाथी के साथ साझा करने से अच्छा महसूस करेंगे।
मूलांक 8 : वर्कप्लेस पर काम का रहेगा प्रेशर
रविवार के दिन मूलांक 8 वालों पर काम का थोड़ा अधिक प्रेशर रह सकता है। आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना होगा, जिसके लिए काम में प्राथमिकता तय करना आवश्यक होगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने की भी संभावना बनी हुई है। लेकिन काम की अधिकता के चलते परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे। मानसिक शांति के लिए कुछ देर मेडिटेशन करना फायदेमंद साबित होगा।
मूलांक 9 : धैर्य और संयम के साथ बढ़ें आगे
आज मूलांक 9 के जातकों को कुछ मामलों में अनावश्यक भागदौड़ और यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। जिसके चलते मानसिक तनाव बढ़ने की आशंका है। ऐसे में धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ना आवश्यक होगा। कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने की बजाए पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर कर लें। इस समय जोखिम भरे निवेशों से बचना बेहतर होगा। हालांकि, आपको आर्थिक लाभ के कुछ मौके मिल सकते हैं। पुराने प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।





