- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...
x
अंक ज्योतिष
Aaj Ka Ank Jyotish, 26 November 2026 : आज 26 नवंबर, गुरुवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, (2+6= 8) 8 अंक के स्वामी ग्रह शनि होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज शनि और गुरुवार के स्वामी गुरु ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। बता दें कि किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप अपनी जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज के दिन मूलांक 3 को नए संपर्कों से लाभ हो सकता है और मूलांक 8 को लाभ के नए मौके मिलने की संभावना है। आइए विस्तार से जानें 26 नवंबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 : सोच-समझकर लें फैसले
आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ अनावश्यक विचार आ सकते हैं, जिससे निर्णय लेने में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। सोच-समझकर लिए गए निर्णय बेहतर परिणाम देंगे। अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ था, तो वह अब पूरा हो सकता है। वर्कप्लेस पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना फायदेमंद साबित होगा।
मूलांक 2 : पुराने संपर्क और मित्रों का मिलेगा सहयोग
व्यापार के क्षेत्र में मूलांक 2 वालों को आज पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी पुराने मित्र या जानकार की भी मदद मिल सकती है। इसी के चलते कठिन समस्याओं का हल मिलने की संभावना है, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। वर्कप्लेस में अटके हुए काम अब पूरे हो सकते हैं। रिश्तों के लिए भी समय निकालना आवश्यक होगा। एक साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं।
मूलांक 3 : नए संपर्क बनाने से होगा लाभ
आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए कई मामलों में बेहतर रहेगा। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जिनका सहयोग भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा। बिजनेस से जुड़े जातकों को भी नए संपर्क बनाने से लाभ मिलने की संभावना है। आप सामाजिक मेलजोल बढ़ाने में भी रुचि रख सकते हैं। लेकिन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
मूलांक 4 : उतार-चढ़ाव भरा रहेगा दिन
गुरुवार का दिन मूलांक 4 वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रखना का प्रयास करें। प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी वाणी पर संयम रखें। जल्दबाजी या क्रोध में लिए गए फैसलों, से नुकसान हो सकता है। परिवार में भी किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में एक साथ बैठकर किसी भी समस्या का हल खोजना बेहतर होगा।
मूलांक 5 : नकारात्मक विचारों से बचें
आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार से बचना होगा। जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। मेहनत से शुभ परिणाम जरूर मिलेगा और अपनी जिम्मेदारियों को भी समय पर पूरा कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आपको काम में नए मौके मिल सकते हैं।
मूलांक 6 : नया ज्ञान प्राप्त करने में बढ़ेगी रुचि
आज मूलांक 6 के जातकों को वर्कप्लेस पर अपने जरूरी कार्यों को पूरा करने के लिए प्राथमिकता तय करनी होगी। वहीं, आध्यात्मिकता और रहस्यमयी विषयों के बारे में जानने के लिए आपकी रुचि बढ़ सकती है। अलग-अलग स्थान से नया ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। काम के साथ परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें और मानसिक शांति के लिए कुछ समय एकांत में बिताना लाभकारी रहेगा।
मूलांक 7 : मेहनत और सही फैसलों से होगा लाभ
आज के दिन मूलांक 7 के जातक मन में आ रहे कई विचारों के बीच उलझ सकते हैं। इससे बचाव के लिए कुछ देर मेडिटेशन करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। मेहनत और सोच-समझकर लिए गए निर्णयों से तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के साथ कुछ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे। अपने मन की बात जीवनसाथी से शेयर करना बेहतर होगा।
मूलांक 8 : दिन रहेगा सुखद
आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में सुखद रहने वाला है। आपको व्यापार में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। साथ ही, लाभ के नए अवसर मिलने की भी संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कठिन विषय में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन खुश रहेगा। आप अपनी खुशी को परिवार के सदस्यों के साथ भी बांट सकते हैं।
मूलांक 9 : धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने का दिन
यह दिन मूलांक 9 वालों के लिए कुछ परेशानियों भरा हो सकता है। परिवार के बड़े सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। ऐसे में धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ना बेहतर होगा। क्रोध व कठोर वाणी का प्रयोग करने से बचें। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, अन्यथा भविष्य में नुकसान हो सकता है। धैर्य के साथ आगे बढ़ने से परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रह सकती हैं।
Next Story





