- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...
मूलांक 1 : अटके काम पूरे करने का दिन
आज मूलांक 1 वालों को अपना पूरा ध्यान पुराने और अधूरे कार्यों को पूरा करने पर देना होगा। अगर आप काम में कोई नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसमें कुछ देरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र या परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। हालांकि, आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है, जो फायदेमंद रहेगा।
मूलांक 2 : काम में आ सकती है बाधा
आज शनिवार को मूलांक 2 वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी जरूर काम में बाधा आने की आशंका है, जिससे तनाव महसूस कर सकते हैं। हालांकि, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से स्थिति बेहतर होगी। परिवार के साथ थोड़ा समय बिताने से अच्छा महसूस कर सकते हैं।
मूलांक 3 : काम और आर्थिक मामलों में रहें सतर्क
आज मूलांक 3 वालों को वर्कप्लेस और आर्थिक मामलों में अधिक सावधानी बरतनी होगी। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें, जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। लव लाइफ में पार्टनर की भावनाओं को समझना आवश्यक होगा, अन्यथा मतभेद हो सकते हैं।
मूलांक 4 : धैर्य के साथ आगे बढ़ने का दिन
आज के दिन मूलांक 4 के जातकों को घरेलू मामलों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात पर सभी के विचार न मिलने से मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। ऐसे में धैर्य रखना आवश्यक होगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। लेकिन लगातार प्रयासों से अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे।
मूलांक 5 : जोखिम भरे फैसलों से बचें
शनिवार के दिन मूलांक 5 वालों को कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर प्राथमिकताएं तय करनी होंगी। आर्थिक पक्ष में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। इस समय जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर होगा। साथ ही, अत्यधिक भावुक होकर निर्णय लेने से भी बचें। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताकर बेहतर महसूस करेंगे।
मूलांक 6 : नए संपर्कों से होगा लाभ
आज मूलांक 6 वालों को वर्कप्लेस पर कुछ नए लोगों का सहयोग मिल सकता है। इसी के चलते आपके कुछ अटके काम आगे बढ़ेंगे। नए संपर्कों के जरिए आपको लाभ के नए मौके भी मिल सकते हैं। हालांकि, जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। सही योजनाओं और सही दिशा में आगे बढ़ने से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।
मूलांक 7 : लव लाइफ रहेगी रोमांटिक
आज का दिन मूलांक 7 के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ने की संभावना है और पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आप अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के बारे में भी सोच सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव रह सकता है। ऐसे में धैर्य और संयम रखना जरूरी होगा।
मूलांक 8 : काम का रहेगा प्रेशर, सेहत का भी ख्याल रखें
आज मूलांक 8 वालों पर वर्कप्लेस में काम का अधिक प्रेशर रह सकता है। कुछ सहकर्मियों के चलते आपके काम देरी होने की आशंका है। साथ ही, कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। ऐसे में काम में प्राथमिकता तय करना जरूरी होगा। काम के साथ-साथ आराम पर भी ध्यान जरूर दें और अत्यधिक तनाव से बचें।
मूलांक 9 : मेहनत और आत्मविश्वास से होगा लाभ
आज मूलांक 9 के जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से लाभ होगा। आपको कुछ कार्यों में तरक्की मिलने की संभावना है। हालांकि, किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर होने से बचें। पारिवारिक मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार की ओर से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं।





