- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish: अंक...
मूलांक 1 : कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी मेहनत
आज मूलांक 1 वालों को कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते मेहनत भी बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अपेक्षा के मुताबिक परिणाम न मिलने से तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों में मिले जुले परिणाम मिलेंगे। काम में व्यस्त रहने के चलते जीवनसाथी के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। लेकिन काम के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।
मूलांक 2 : कर सकते हैं नया निवेश
आज का दिन मूलांक 2 वालों के लिए आर्थिक मामलों में बेहतर रहेगा। आप किसी नए स्थान पर धन निवेश करने का प्लान भी बना सकते हैं। कारोबार के क्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। लेकिन कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना आवश्यक होगा। परिवार के साथ अपनी मन की बात साझा करें। आपको उनसे कोई अच्छी राय मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे।
मूलांक 3 : आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग
आज कार्यक्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में भी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगे और धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कहीं भी निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्ति राय लेना बेहतर होगा। आपको अपने घर के किसी बड़े सदस्य की राय भी मिल सकती है। परिवार के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी के साथ भी कुछ स्पेशल टाइम बिता सकते हैं।
मूलांक 4 : मिलाजुला रहेगा दिन
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए वर्कप्लेस में नई योजनाएं बनाने का होगा। लगातार मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन धैर्य रखना आवश्यक होगा। आप अपने कारोबार को बढ़ाने पर अधिक फोकस रख सकते हैं। नौकरी करने वाले भी आज अपने काम में व्यस्त होंगे। परिवार के साथ अपने मन की बात शेयर कर सकती हैं। लेकिन जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की बहस से बचें।
मूलांक 5 : व्यापार में खुलेंगे नए रास्ते
बुधवार का दिन मूलांक 5 वालों के लिए बहुत खास रहने वाला है। आप आर्थिक क्षेत्र में भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना सकते हैं। सोच-समझकर किए निवेश भविष्य में आपको लाभ दिला सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी नए मार्ग खुलने की संभावना है। आपको नई योजनाओं से लाभ हो सकता है। लेकिन पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बनी रह सकती है।
मूलांक 6 : सोचे हुए काम होंगे पूरे
आज मूलांक 6 वालों के सोचे हुए कुछ कार्य पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है। आर्थिक क्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही, वर्कप्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा और आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
मूलांक 7 : हर किसी पर न करें भरोसा
कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय हर किसी पर भरोसा करने से बचें और अपनी योजनाएं सभी के साथ साझा न करें। कागजी कार्यों में भी सावधानी बरतना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। लेकिन इस समय जोखिम भरे निवेश से बचना बेहतर होगा। कुछ समय जीवनसाथी के साथ बिताकर आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।
मूलांक 8 : नए निवेश और लेनदेन से बचें
आज मूलांक 8 वालों को आर्थिक क्षेत्र में विशेष रूप से सतर्क रहना होगा। इस समय कोई भी नया निवेश करने से बचना बेहतर होगा क्योंकि, पैसा फंसने की आशंका बनी हुई है। लेनदेन के मामले में भी सतर्क रहें और बिना सोचे-समझे उधार देने से बचें। सेहत के मामले में खानपान पर विशेष ध्यान रखें, पाचन संबंधी समस्या होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में पार्टनर की भावनाओं को समझें।
मूलांक 9 : आर्थिक लाभ मिलने के संकेत
आज व्यापार से जुड़े लोगों का दिन शुभ रहेगा। आपको लाभ के नए मौके मिल सकते हैं। इसी के चलते भविष्य में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। धन संबंधी मामलों में यह दिन आपके पक्ष में रहेगा। अनुभवी व्यक्ति सलाह लेकर निवेश करना फायदेमंद होगा। कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बनाने से लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन भी सुखद बना रहेगा। आपको फैमिली के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सकता है।





