धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 16 नवंबर 2026

Subhi
16 Nov 2026 6:17 AM IST
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 16 नवंबर 2026
x

मूलांक 1 : आर्थिक मामलों में मिलेगा लाभ

आज के दिन मूलांक 1 वालों को आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। खेल से जुड़े जातकों को अलग पहचान मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा और आप अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा।

मूलांक 2 : परिवार में बना रहेगा आपसी प्रेम

आज मूलांक 2 वालों को कार्यक्षेत्र और पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला भावुक होकर लेने से बचना होगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। आर्थिक मामलों में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कहीं से धन आगमन के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के अब अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

मूलांक 3 : जीवनसाथी का मिलेगा साथ

सोमवार का दिन मूलांक 3 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आफ कार्यक्षेत्र में अपनी समझदारी और अनुभव से रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकते हैं। आज दान-पुण्य के कार्य करना भी शुभ रहेगा। वर्क प्लेस में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आपको हर मामले में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। इसी के चलते पूरे दिन आप सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।

मूलांक 4 : विवादों से रहें दूर

आज किसी बात के चलते आप मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। ऐसे में इस समय कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में भी किसी भी प्रकार की बहस या विवाद से बचें। आज आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की सलाह है। ऐसे में आज परिवार के साथ समय बिताना बेहतर होगा। इससे आप अच्छा महसूस कर सकते हैं।

मूलांक 5 : मिले-जुले रहेंगे परिणाम

सोमवार का दिन मूलांक 5 वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिस्थिति रहेगी। लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। लंबी अवधि की योजनाओं पर ध्यान देना बेहतर होगा। खानपान के मामले में विशेष ध्यान दें, अन्यथा पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। पारिवारिक माहौल आज सुखद रहेगा। अपनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने से सुकून महसूस करेंगे।

मूलांक 6 : बड़े निवेश सोच-समझकर करें

आज का दिन मूलांक 6 के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आपको कारोबार के मामले में नए विचारों और योजनाओं से लाभ हो सकता है। सही दिशा में आगे बढ़ने से लाभ के अवसर मिलेंगे। लेकिन कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर करें। बड़े फैसले लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर होगा। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं।

मूलांक 7 : एकांत में बिता सकते हैं समय

आज मूलांक 7 वाले एकांत में समय व्यतीत करना अधिक पसंद कर सकते हैं। इसी के चलते आप कार्यक्षेत्र में भी लोगों से कम बात करना पसंद करेंगे। लेकिन ओवरथिंकिंग से बचें, अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। अपने मन की बात अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी के लिए कुछ समय जरूर निकालें, इससे आपको अच्छा महसूस हो सकता है।

मूलांक 8 : लेनदेन में रहे सतर्क

आज मूलांक 8 वालों को आर्थिक क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी भी प्रकार के निवेश से बचना बेहतर होगा। इस समय लेनदेन सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आने की आशंका हैं। ऐसे में धैर्य और संयम रखना आवश्यक होगा। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा साबित होगा।

मूलांक 9 : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

आज मूलांक 9 वालों को कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चल रही किसी बड़ी दुविधा का हल मिल सकता है। सकारात्मक सोच से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। आपको रहीं से धन लाभ भी हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपनी खुशी को आप परिवार के साथ साझा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

Next Story