धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 14 नवंबर 2026

Subhi
14 Nov 2026 6:27 AM IST
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 14 नवंबर 2026
x

मूलांक 1 : दिन रहेगा खुशनुमा

शनिवार का दिन मूलांक 1 वालों के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक मामलों में परिस्थितियां आपके अनुकूल रह सकती हैं। अगर आपका कहीं धन फंसा हुआ था, तो वह अब वापस मिल सकता है। जो लोग खेल से जुड़े हैं, उन्हें अपने क्षेत्र में विजय प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल भी आज खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे।

मूलांक 2 : जीवनसाथी के साथ घूमने का बनेगा प्लान

आज के दिन मूलांक 2 वाले किसी बात के चलते अधिक भावुक रह सकते हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। साथ ही, पारिवारिक मामलों में भी अत्यधिक भावुक होकर निर्णय न लें। बड़े कदम सोच-समझकर उठाना बेहतर होगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। धन आगमन के संकेत बने हुए हैं। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है।

मूलांक 3 : धन लाभ के बनेंगे योग

यह दिन आपके लिए दान-पुण्य के कार्य करने के लिए शुभ रहेगा। इसका लाभ आपको भविष्य में देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। इससे आपको सकारात्मक लोगों से मिलने का मौका भी मिल सकता है और धन लाभ के योग बनेंगे। हर फैसले में आपको परिवार के सदस्यों और जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मूलांक 4 : प्रतिकूल परिस्थितियों से रहें दूर

आज के दिन मूलांक 4 वालों का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच और बातों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र और परिवार मामलों में किसी भी प्रकार के विपरीत माहौल से दूरी बनाना बेहतर होगा। इससे काम और रिश्तों पर प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में भी अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। हालांकि, परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मूलांक 5 : स्वास्थ्य का रखें विशेष ख्याल

मूलांक 5 वालों को आज अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। खानपान को लेकर लापरवाही न बरतें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कामकाज के मामले में दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। कटु वाणी का प्रयोग करने से रिश्तों में खटास आ सकती है। अपनों के लिए कुछ समय जरूर निकालें।

मूलांक 6 : परिवार के साथ घूमने की बनेगी योजना

आज मूलांक 6 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोग काम को आगे बढ़ाने के लिए नए रास्ते खोज सकते हैं। इसी के चलते धन लाभ के संयोग बनेंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। परिवार के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने या बाहर खाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी दिन अच्छा व्यतीत करने से अच्छा महसूस करेंगे।

मूलांक 7 : मिलाजुला रहेगा दिन

कार्यक्षेत्र में आज मूलांक 7 वाले थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं। इसी के चलते अपने मन की बात और विचारों को खुलकर सामने व्यक्त करने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक मामले में आज दिन सामान्य रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। आप जीवनसाथी के पसंद की कोई चीज उन्हें खिला सकते हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी।

मूलांक 8 : सोच-समझकर करें निवेश

आज के दिन मूलांक 8 वालों को आर्थिक मामलों में अधिक सतर्क रहना होगा। कहीं भी धन निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। अगर संभव हो तो कुछ समय के लिए जोखिम भरे फैसलों को टालें। परिवार के साथ अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। हालांकि, संतान के भविष्य से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है।

मूलांक 9 : फंसा पैसा वापस मिलने के संकेत

आज मूलांक 9 वालों के सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही, धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। अगर लंबे समय से कहीं पैसा फंसा था, तो वह वापस मिलने के संयोग बने हुए हैं। परिवार के साथ अपनी खुशी को साझा कर सकते हैं। साथ ही, जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। कार्यक्षेत्र में भी दिन अनुकूल रहेगा।

Next Story