धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 14 जून 2026

Subhi
14 Jun 2026 6:19 AM IST
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 14 जून 2026
x

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28) :

आप जन्म से एक लीडर हैं, इसमें कोई शक नहीं। लेकिन आज आपका नेतृत्व करने का अंदाज कुछ अलग होगा। आज आप अपनी बातों से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। नेटवर्किंग के लिए आज का दिन ऐसा है जैसे कोई खजाना हाथ लग गया हो। नए लोगों से मिलिए, क्योंकि आज की एक छोटी सी बातचीत कल आपके करियर का सबसे बड़ा मोड़ बन सकती है। बस एक छोटी सी सलाह कोई भी बड़ा वादा करने से पहले दो बार जरूर सोचें। (लकी रंग: ऑरेंज, गोल्ड)

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29) :

आज आपको एक नई सीख मिलेगी अकेले चलने से कहीं ज्यादा सुख साथ चलने में है। आज का दिन सहयोग और आपसी तालमेल का है। अगर किसी काम में अटक रहे हैं, तो किसी का हाथ थामने में संकोच न करें। दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और अपनों के साथ बीता समय आज आपको अंदर से हील कर देगा। मन में कोई उलझन या शक न पालें, क्योंकि आज का दिन जिंदगी के प्रवाह को अपनाने का है। बस, जैसे नदी बहती है, वैसे ही आज आप भी बहें। (लकी रंग: सफेद, हल्का नीला)

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30) :

आज का दिन पूरी तरह से आपका है। आज आपके अंदर का कलाकार बाहर आने के लिए छटपटा रहा है। टीचिंग हो, राइटिंग हो या फिर अपनी बात को मंच से कहना आज आप छा जाएंगे। आपकी बातें आज लोगों के दिलों पर सीधा असर करेंगी। बस एक सावधानी रखिएगा अपनी इस ऊर्जा को कई दिशाओं में बिखेरने के बजाय किसी एक लक्ष्य पर फोकस करें। जब आप अपनी रचनात्मकता को सही दिशा देते हैं, तो जादू अपने आप होने लगता है। (लकी रंग: पीला, पर्पल)

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31) :

आपको नियमों में बंधकर चलना पसंद है। आपको शांति पसंद है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कभी-कभी राह से भटकना भी हमें नई मंजिल तक ले आता है? आज का दिन आपसे यही कह रहा है थोड़ा नयापन लाएं। नई चीजें सीखने और नए रास्तों को अपनाने से न डरें। आज की थोड़ी सी फ्लेक्सिबिलिटी आपको उन मौकों तक ले जाएगी, जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी। (लकी रंग: हरा, भूरा)

मूलांक 5 (5, 14, 23) :

आज तो भाई साहब आपका ही दिन है आपके मूलांक का दिन है, तो ऊर्जा तो चरम पर होनी ही है। यात्रा, नेटवर्किंग, और नई चर्चाओं के लिए आज का समय बहुत शुभ है। अगर मन में कोई बिजनेस आइडिया है, तो उस पर काम शुरू करने का यही सही वक्त है। बस याद रखें, आजादी का आनंद लेते हुए अपनी जिम्मेदारियों को न भूलें। आज का दिन उत्साह से भरपूर है, इसे सही काम में लगाएं। (लकी रंग: स्काई ब्लू, सफेद)

मूलांक 6 (6, 15, 24) :

आज काम पर टीम के साथ मिलकर चलना आपको बड़ी सफलता दिलाएगा। आप अक्सर दूसरों के लिए बहुत कुछ करते हैं, आज थोड़ा अपने लिए भी करें। आपकी समझदारी और सामंजस्य बिठाने की कला आज दफ्तर के तनाव को चुटकी में दूर कर देगी। शाम का समय परिवार के साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ बिताएं। बस, याद रखें आप सबकी खुशियों के ठेकेदार नहीं हैं, अपनी खुशी को भी प्राथमिकता दें। (लकी रंग: पिंक, पीच)

मूलांक 7 (7, 16, 25) :

आज आपका मन ज्ञान अर्जित करने और कुछ गहरा पढ़ने-लिखने में लगेगा। आपको आज भीड़ से अलग एकांत में बैठना अच्छा लगेगा। आज जो भी जानकारी आप जुटाएंगे, वह भविष्य में बहुत काम आएगी। लोग आज आपकी बुद्धिमानी की तारीफ करेंगे। बस, हर छोटी स्थिति का आकलन करने के बजाय, थोड़ा सहज रहने की कोशिश करें। आज के अनुभव ही आपको नई दृष्टि प्रदान करेंगे। (लकी रंग: पर्पल, सिल्वर)

मूलांक 8 (8, 17, 26) :

आज आपके करियर में नेटवर्किंग के जरिए नए अवसर उभरेंगे। व्यावसायिक चर्चाओं में आज अपनी बात मजबूती से रखें। आप एक प्रैक्टिकल इंसान हैं, लेकिन आज कुछ नया सोचने और बदलाव के लिए भी तैयार रहें। काम के साथ-साथ अपनों को भी वक्त दें, उनकी मौजूदगी आपको और बेहतर काम करने की शक्ति देगी। (लकी रंग: गहरा नीला, काला)

मूलांक 9 (9, 18, 27) :

आपका जोश आज सबको इंस्पायर करेगा। जो भी प्रोजेक्ट्स आज शुरू करेंगे, उनमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप में गजब की ऊर्जा है, इसे सही जगह लगाएं। बस एक बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में बहुत जल्दी भावुक होकर फैसला न लें। आज अपनी ऊर्जा को सही कार्यों में बदलें। (लकी रंग: लाल, मरून)

Next Story