धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 3 मार्च 2021

Subhi
3 March 2021 12:46 AM GMT
अंक राशिफल: 3 मार्च 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज के दिन आपके कामकाज में कुछ बदलाव आ सकते हैं। नए दिशा-निर्देश भी होंगे। धन खर्च करने से बचें। आज हो सकता है कि किसी को उधार देना पड़े। मन में आशंका अधिक रहने वाली है। लोगों के साथ बातचीत होने से आपको लाभ होगा।

उपाय – रामरक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

2:
सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी भी बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग मिल सकता है। अपने मन की बात आप आज किसी के साथ शेयर कर सकते हैं। आज भाग्‍य भी आपक साथ दे रहा है।

उपाय – फलों का दान शुभ होगा।

3:
आज कुछ काम बन सकते हैं। जल्दबाजी से बचें और अपना काम खुद ही पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। व्यापार में आज लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आपको दूसरों से अपना काम निकलवाने में लाभ प्राप्‍त होगा।

उपाय – शिवलिंग का पूजन करें।

कुबेर देव का स्‍थान मानी जाती है यह दिशा, यहां गलती से भी न रखें ये चीजें

4:
परेशान न हों काम में कुछ तो बेहतर रिजल्ट आपको मिल सकते हैं। संबंधियों के साथ मेलजोल के मौके मिल सकते हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग के काम से आज आपको फायदा मिलेगा और आपका मुनाफा भी बढ़ेगा।

उपाय – पानी में सिक्का प्रवाहित करें।

5:
आज कुछ काम बनें, पर पुरानी बातों को सोच कर आपका मन कुछ परेशान भी रह सकता है। प्यार के मामले में आज आप कुछ अच्छा फील करने वाले हैं। किसी नए व्यक्ति का साथ भी मिल सकता है।

उपाय – गणेशजी के सामने दीपक जलाएं।

6:
मेहनत अधिक रहने वाली है। आज हो सकता है कि मुनाफा मन मुताबिक न मिल सके। कुछ घर से बाहर जाने के अचानक मौके बनेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि काम में आपको अपने सहकर्मियों की ओर से अधिक सहयोग न मिल सके तो आप परेशान हो सकते हैं।

उपाय – छोटे बच्चे को कलम भेंट करें।

7:
मौजमस्ती के मौके मिलेंगे लेकिन साथ ही कुछ डांट भी सुनने को मिल सकती है। दूसरों की बातों में आने से बचें। आप मन से इस समय अधिक मजबूत नहीं है इसलिए बहुत अधिक सोच विचार में न पड़ें।

उपाए – केले का दान करें।

8:
शांत रहेंगे तो आज आपकी बात भी सुनी जाएगी। अपने काम को ईमानदारी से करते रहें। नौकरी में बास का रुख कुछ अच्छा न मिल पाए। आप अपनी मेहनत में कमी न आने दीजिएगा।

उपाय – चावलों का दान करें।

9:
इमोशनल होकर काम कर सकते हैं। दिक्कतें अधिक हो सकती हैं लेकिन मेहनत से लाभ मिलेगा। किसी भी चीज को आज करने से पूर्व उसे बेहतर रूप से समझें फिर काम शुरू करें।

उपाय – हनुमान जी का पूजन करें।


Next Story