धर्म-अध्यात्म

अंक ज्योतिष, 29 मार्च 2024

Subhi
29 March 2024 12:55 AM GMT
अंक ज्योतिष, 29 मार्च 2024
x

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धन को लेकर आज आपकी चिंताए खत्म होती दिख रही हैं। अचानक से धन का आगमन आपको प्रफुल्लित कर सकता है। आपकी सेहत कुछ खराब रह सकती है, आपके पाचनतंत्र में कुछ तकलीफ हो सकती है। धन निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 2 वालों क भाग्य आज पूरी तरह साथ देगा। आज आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी, आपका भूतपूर्व किया हुआ धन निवेश आपको दौगना फल देता दिख रहा है। मानसिक रूप से बहुत खुश महसूस करेंगे और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार के साथ आज खुशहाल दिन व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आज प्रेम पूर्वक व्यवहार करना फायदेमंद साबित होगा।

मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। सेहत का विशेष तौर पर ध्यान होगा, आप सिरदर्द की समस्या से सारा दिन परेशान रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे मानसिक रूप से बहुत तनाव में रह सकते हैं। किसी से धन का लेन देन करने से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ आज दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका रूका हुआ धन वापिस प्राप्त होने के योग बन रहें हैं। व्यापार में आपके धन लाभ के योग बन रहें हैं और व्यापार के सिलसिले में विदेश जाने का विचार बना सकते हैं, जो काफी फायदेमंद साबित होगा। नौकरी वर्ग की बात करें तो जो लोग काफी समय से अपनी नौकरी में बदलाव करना चाहते थे वह उसके लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन वालों के लिए आज का दिन सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। धन का निवेश सोच समझकर करें। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में सचेत रहने की जरूरत है, सहकर्मियों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। व्यापारियों को आज किसी ग्राहक या व्यापारिक पार्टी की वजह से परेशानी हो सकती है। माताजी के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जिसकी वजह से घर का माहौल खराब हो सकता है।

मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अचानक से कोई धन की प्राप्ति होगी। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको व्यापार में धन लाभ हासिल होगा। नौकरी वर्ग की बात करें तो अपनी सूझबूझ और सकारात्मक सोच से सभी कार्य पूर्ण करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घर पर कोई मनोरंजन कार्यक्रम रख सकते हैं, जिसकी वजह से आप आंतरिक रूप से बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन हानि हो सकती है। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। भाइयों के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद हो सकता है। दोस्तों को कोई भी गुप्त बाते बताने से बचें। लव लाइफ वालों के बीच किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है।

मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आज आप धन का निवेश कहीं भी ना करें। नौकरी पेशा जातकों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। व्यापारी आज धन का लेन देन करते समय सतर्क रहें। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी विशेषज्ञ की सलाह लेकर धन निवेश करेंगे तो आपको अत्यधिक लाभ हासिल होगा। व्यापार के लिए आज कुछ नए मार्ग खुलते दिखेंगे इसलिए आप आंतरिक रूप से बहुत खुश रहेंगे। परिवार के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा। दोस्तों की मदद से आपके कई घरेलू कार्य पूरे होंगे।


Next Story