धर्म-अध्यात्म

अंक ज्योतिष, 26 मार्च 2024

Subhi
26 March 2024 12:53 AM GMT
अंक ज्योतिष, 26 मार्च 2024
x

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप मेहनत से पीछे नहीं हटेगे और सफल भी होंगे। व्यापारियों का आज का दिन कुछ अच्छा नहीं है इसलिए आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आज आपका स्वास्थ्य भी कुछ गड़बड़ा सकता है इसलिए अपना ध्यान रखें।

मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। धन को लेकर आज आप बहुत तनाव में रह सकते हैं। परिवार में किसी वृद्ध व्यक्ति की तबियत अचानक बिगड़ सकती है इसलिए परिवार में आज तनाव का माहौल बरकरार रहेगा। जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करना आपको आंतरिक रूप से अच्छा महसूस होगा।

मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके सोचे हुए सभी कार्य आज पूर्ण होंगे। कार्यस्थल और परिवार में आपकी समझदारी की और सूझबूझ की सभी लोग सराहना करेंगे और सभी आज आपसे सलाह लेकर ही अपना कार्य करेंगे। आज आपको अटका हुआ धन अचानक से मिल जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों को इच्छा अनुसार पद प्राप्ति का योग बन रहा है। अपनी समझदारी का प्रयोग करते हुए अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। धन के लिहाज से आज दिन अच्छा है, आपके लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ आज बेहतरीन दिन साबित होगा। व्यापारियों को अच्छ लाभ होगा।

मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आपका पैसा कही फंस सकता है। सेहत का विशेष तौर पर ध्यान रखें और बाहर के खान पान से बचें। नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है। किसी काम के अटक जाने से मानसिक रूप से तनाव ग्रस्त रह सकते हैं।

मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी सोच भी सकारात्मक रहेगी। अपने लिए कुछ जरूरत का सामान खरीदने पर अनावश्यक धन खर्च करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और किसी संपत्ति की खरीदने की इच्छा आज पूरी हो जाएगी।

मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। धन का निवेश सोच समझकर करें अन्यथा हानि हो सकती है। आज आपको सिर दर्द की शिकायत परेशान कर सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मेल जोल बनाकर रखें आपको फायदा होगा। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दोस्तों से परेशानी हो सकती है।

मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन का निवेश सोच समझकर करें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है ।इसलिए शांत रहें और किसी से भी वाद विवाद ना करें, यह आपके लिए धन हानि के योग बना सकता है। घर पर तनाव का माहौल बना रहेगा।

मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको अटका धन वापिस मिल जाएगा और निवेश से भी अच्छा फायदा मिलेगा। भाइयों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बनाएंगे। नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत होगा। परिवार में खुशनुमा माहौल बनाकर रखें।


Next Story