धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 2 मार्च 2021

Subhi
2 March 2021 12:46 AM GMT
अंक राशिफल: 2 मार्च 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज का दिन आपके लिए आराम वाला होगा। कुछ समय अपने लिए भी निकाल लेंगे तो आपको लाभ होगा। थोड़े आलसी भी हो सकते हैं और अपने कामों पर दूसरों की निर्भरता भी ज्यादा रहेगी। आज के दिन आप बागवानी या अपने पसंद के कुछ काम करने वाले हैं।

उपाय – मीठा खाकर दिन की शुरुआत करें।

2:
रिश्तों में ज्यादा भावुक न बनें। कुछ बातों के लिए आपको ज्यादा ही दिक्कत भी होगी, लेकिन स्थिति आपके लिए बेहतर ही रहने वाली है। आज आप कुछ मस्ती में होंगे और आपकी चाहत भी अधिक रहेगी। प्यार जताने में आगे रहेंगे। काम में थोड़ा ध्यान रखें आप लापरवाही कर सकते हैं।

उपाय – मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

3:
कुछ मामलों में आज का दिन आप थोड़ा अधिक व्यस्तता दिखाने वाले हैं। काम में दूसरों की मदद मिल सकती है। नौकरी में भी आज का दिन रिलैक्स वाला होगा। दोस्तों के साथ टाइम बिताएंगे और भाग्‍य का साथ मिलेगा।

उपाय – केसर का तिलक करें।

ऐसी हों रेखाएं तो तुरंत कर लें ये उपाय, वरना हो सकते हैं कंगाल

4:
काम को करने में देरी कर सकते हैं या किसी के ऊपर छोड़कर खुद को फ्री रखने की कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी की मदद मिल सकती है और ऐसे में आप कुछ चीजें आसानी से कर भी पाएं। दिन आपके पक्ष में रह सकता है।

उपाय – गुड़ पानी में बहाएं।

5:
काम और परिवार के मध्य कुछ तालमेल में दिक्कत आ सकती हैं, लेकिन फिर भी बहुत कुछ आप संभाल भी लेंगे। आज कहीं जाने का मौका भी मिल सकता है। सोने में ज्यादा समय बिताने वाले हैं। दोस्त के साथ बहस हो सकती है।

उपाय – गाय को रोटी खिलाएं।

6:
आप अपने मन के अनुसार काम करने वाले हैं। किसी का बहुत अधिक काम आपको पसंद नहीं आएगा। आपकी आज प्रेमी के साथ मुलाकात होगी। अपनी पसंद के काम कर सकते हैं। घूमने फिरने की ओर ज्यादा ही मन लगने वाला है।

उपाय – इलाइजी का सेवन करें।

7:
दोस्तों के साथ काम करने वाले हैं। अपनी पसंद की चीजों को करने में भी लगे रहेंगे। किसी का दखल अधिक बढ़ सकता है ओर ऐसे में आप कुछ चीजों में स्वतंत्र न रह पाएं।

उपाय – पौधों को पानी दीजिए।

8:
अपनी चीजों को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव दिखाई देंगे। आज आप अधिकांश समय खुद के लिए रखेंगे। अपनी पसंद की चीजों को करेंगे। काम में आपको अच्छा लाभ भी मिल सकता है।

उपाय – गरीबों को कुछ खाना खिलाएं।

9:
कुछ काम न बन पाए। काम में दूसरों की मदद न मिल पाए। आज हो सके तो थोड़ा शांत रहें और अपनी सोच को बहुत अधिक अनियंत्रित न रखें। मेहनत अधिक होगी और शाम को ही कुछ बेहतर परिणाम मिल पाएंगे।

उपाय – कबूतरों को दाना डालें।


Next Story