धर्म-अध्यात्म

अंक ज्योतिष: जानिए मंगलवार के दिन आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहेगा

Tara Tandi
18 Jan 2022 3:19 AM GMT
अंक ज्योतिष: जानिए मंगलवार के दिन आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा रहेगा
x
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

अंक 1
व्यापार एवं रोजगार की दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। नये विचार फायदेमंद साबित होंगे। स्वच्छता आपके काम में देखने को मिलेगी। आज घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज आप अपने दोस्तों या प्रेमी के साथ ज्यादा व्यस्त रहेंगे।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - सुनहला
अंक - 2
आपका आत्मविश्वास बढे़गा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काम की व्यस्तता के बावजूद पार्टी एवं दावतों में जाना पड़ सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में थोड़ा कमी आ सकती है। संतान पक्ष के फैसले आपको परेशान करेंगे। पेट खराब हो सकता है। भोजन संयम से करें।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग - ग्रे
अंक - 3
आज आपका करीबी मित्र नाराज हो सकता है। काम को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा। आपका काम अधूरा भी छूट सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जीवन में तनाव रहेगा।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग - पिंक
अंक- 4
आज आप अपने व्यापार में आयात-निर्यात कर सकते है, दिन बहुत ही अच्छा है। स्वास्थ्य में गड़बड़ी रहेगी, खान-पान का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में धन के मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा मुनाफे की जगह घटा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपसे कुछ मांग सकता है।
शुभ अंक - 25
शुभ रंग - हरा
अंक - 5
आज आप दुविधा में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह आप पर हावी रहेगी। समस्याओं का समाधान करने में आप सफल रहेंगे। नौकरी में विश्वासघात हो सकता है। इन सबके बावजूद प्रेम-संबंधों में मिठास रहेगी।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग - लाल
अंक - 6
आज आप लम्बे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट एवं म्यूचुअल फंड में निवेश करने से आगे चलकर आपको फायदा होगा। आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपके प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है।
शुभ अंक - 22
शुभ रंग - फिरोजी
अंक- 7
आज आपको व्यापारिक कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर परिवार में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। सामाजिक एवं व्यवहारिक तौर पर आपको नई जानकारियां प्राप्त होंगी। यात्रा में नुकसान हो सकता है। इसका खास ख्याल रखें।
शुभ अंक - 24
शुभ रंग - ग्रीन
अंक - 8
आज आपके मन में धन कमाने की तीव्र इच्छा होगी। आपको ऐसी व्यापारिक योजनाएं शुरु करनी चाहिए, जो पूरे परिवार के लिए समृद्धि लाएं। अपने विचार एवं व्यवहार को स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी ईमानदारी और क्षमताओं को आज सराहेंगे। अपने पुराने दोस्त के साथ जीवन की यादों को तरोताजा कर सकते हैं।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- अल्ट्रा ग्रीन
अंक - 9
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। दोस्तों का साथ आपको खुश रखेगा। कहीं छुट्टी पर जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको अच्छा महसूस कराएगा। आपको उनसे कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। अपने बच्चों की तरफ से खुशखबरी प्राप्त होगी।
शुभ अंक - 1
शुभ रंग - ग्रीन


Next Story