धर्म-अध्यात्म

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 1 जून 2026

Subhi
1 Jun 2026 6:17 AM IST
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 1 जून 2026
x

मूलांक 1 : मेहनत को मिलेगी नई पहचान

आज का दिन पूरी तरह से आपका है। आपके अंदर एक अलग ही आत्मविश्वास दिखाई देगा। जो काम आप पिछले कई दिनों से टाल रहे थे, उन्हें आज निपटा लीजिए। आज अगर आप अपने सीनियर के सामने कोई आइडिया रखेंगे, तो उसे सुना जाएगा। बस एक बात का ध्यान रखिएगा, अपनी बात रखते समय अहंकार न झलकने पाए। आप जो भी बोलेंगे, लोग उसे सुनेंगे, बस अपनी भाषा को सरल रखें। आज का दिन आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नई पहचान मिलेगी। अगर आप किसी प्रोजेक्ट में हाथ डालना चाहते हैं, तो यह सही समय है।

मूलांक 2 : काबलियत पर रखें भरोसा

आपके लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है। मन में बहुत सारी बातें चलेंगी, जिन्हें आप शायद कह न पाएं। मेरी सलाह है कि अपने करीबियों से दिल की बात साझा करें। आज टीम के साथ काम करना आपको बहुत फायदा देगा। अपनी काबलियत पर पूरा भरोसा रखें। आप जितना सोचते हैं, उससे कहीं ज्यादा आप कर सकते हैं। आज के दिन भागदौड़ से बचें और शांति से अपने कामों को पूरा करें। जो काम टीम के साथ मिलकर होंगे, उनमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। दूसरों की सलाह को भी महत्व दें, हो सकता है कोई छोटी बात बड़ी उलझन सुलझा दे।

मूलांक 3 : तरक्की के खुलेंगे नए रास्ते

आज का दिन कमाल का रहने वाला है। आपकी बातें आज लोगों के दिल पर असर करेंगी। अगर आपको आज कहीं अपनी प्रेजेंटेशन देनी है या किसी से कोई जरूरी बात करनी है, तो बिना हिचकिचाहट के आगे बढ़िए। आपकी मुस्कान ही आधी मुश्किल हल कर देगी। आज बस एक चीज से बचें दिखावा बिल्कुल न करें। आपका सादापन ही आपकी सबसे बड़ी खूबी है। नए लोगों से मिलें, उनसे सीखें। आज का दिन तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। आज के दिन आपको अपनी रचनात्मकता दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा, इसका पूरा लाभ उठाएं।

मूलांक 4 : कागजी कामों में रहें सतर्क

आज का दिन पूरी तरह मेहनत का है। आलस को तो आज पास भी न फटकने दें। आज अगर आप अपना काम पूरी ईमानदारी से करेंगे, तो शाम को आपको बहुत सुकून मिलेगा। कोई भी नया कागज साइन करना हो या किसी को पैसा देना हो, तो आज उसे तीन बार पढ़कर ही कदम उठाएं। आज आपको लग सकता है कि काम बहुत ज्यादा है, पर एक-एक करके सब हो जाएगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें, खाने-पीने में ढिलाई न बरतें। अनुशासन ही आज आपकी ढाल बनेगा। छोटी-छोटी गलतियों से बचें, क्योंकि आज की सावधानी ही आपको आने वाली बड़ी समस्याओं से बचाएगी।

मूलांक 5 : यात्रा के बन रहे योग

आज आपका मन चंचल रहेगा। आज आप चाहेंगे कि जल्दी-जल्दी सब हो जाए। आज यात्रा के भी योग बन रहे हैं। नए लोगों से मिलना आपको बहुत कुछ सिखा जाएगा। बस एक सलाह है बोलते समय थोड़े सतर्क रहें। आज क्या पता आप उत्साह में कुछ ऐसा कह जाएं जो बाद में आपको चुभे। अपनी जुबान पर काबू रखें और काम पर ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए काफी कुछ नया लेकर आएगा। नई तकनीक या नए विचारों को अपनाना आज आपके करियर में चार चांद लगा सकता है। मन की शांति के लिए आज थोड़ा ध्यान करना भी अच्छा रहेगा।

मूलांक 6 : मिल सकती है अच्छी खबर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम का बोझ तो रहेगा, पर परिवार की खुशी भी उतनी ही जरूरी है। आज शाम का समय अपने घरवालों के साथ बिताएं। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज थोड़े हाथ खींचकर चलें। फालतू की शॉपिंग से बचें। घर में अगर कोई पुराना काम पड़ा था, तो उसे आज पूरा कर लें। रिश्तों में मिठास बनाए रखने के लिए आज थोड़ा झुकना भी पड़े तो संकोच न करें। अपनों का प्यार ही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है, इसे आज संभाल कर रखें।

मूलांक 7 : भविष्य की प्लानिंग का है दिन

आज का दिन आपके लिए मनन करने का है। आज आपका मन करेगा कि आप भीड़ से दूर कहीं शांत जगह बैठें। यह बुरा नहीं है, बल्कि बहुत अच्छा है। आज आप भविष्य के लिए जो भी प्लानिंग करेंगे, वह लंबी दूरी तक जाएगी। आज अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। आप आज थोड़े अकेले लग सकते हैं, पर आज का यह समय आपको बहुत गहराई देगा। अपनी बात शांति से रखने की कोशिश करें। आज के दिन किताबों या किसी नई जानकारी से जुड़ना आपके ज्ञान के दायरे को बढ़ाएगा। शांत मन ही आज आपकी असली ताकत है।

मूलांक 8 : आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

आज आप काफी शक्तिशाली महसूस करेंगे। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, आज उनके बनने का समय आ गया है। आज आप जो भी फैसला लेंगे, वह आपके भविष्य की नींव रखेगा। बस आज एक बात का ध्यान रखना काम के दबाव में अपने लोगों को न भूलें। आज शांत रहकर अपने काम को अंजाम दें। आपका काम ही आपकी असली पहचान बनेगा। आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत मजबूत है, पर दिखावे से बचें। आपकी गंभीरता ही आज आपको भीड़ से अलग खड़ा करेगी। अपनी शक्तियों को पहचानें और सही दिशा में प्रयोग करें।

मूलांक 9 : सकारात्मक विचारों के साथ बढ़ें आगे

आज आपके अंदर ऊर्जा की कोई कमी नहीं होगी। आज का दिन रुके हुए कामों को खत्म करने का है। कभी-कभी आपका गुस्सा आपको नुकसान पहुंचा देता है, आज उसे काबू में रखें। अगर कोई बहस हो, तो उसे बढ़नें न दें, चुप रहना ही आज आपके लिए बेहतर होगा। खेल-कूद या बाहर घूमने में भी मन लग सकता है। बस आज का दिन ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, सब बढ़िया रहेगा। आप में आज काम को खत्म करने का एक अलग ही जुनून होगा, जो आपको अन्य लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। बस अपनी ऊर्जा को सकारात्मक रखें।

Next Story