- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ank Jyotish : अंक...

मूलांक 1 : नई सोच और अनुशासन का संतुलन
कार्यक्षेत्र में आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन सफलता तभी मिलेगी जब आप योजना बनाकर काम करेंगे। ऑफिस में अपनी बात रखने के साथ-साथ दूसरों की राय भी सुनें। आज का दिन पुराने तरीकों को छोड़कर कुछ नया सीखने का है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें और बजट का ध्यान रखें। सेहत के लिए काम के बीच में आराम जरूर करें। रिश्तों में लचीलापन लाएं, इससे पार्टनर के साथ आपका भरोसा और बढ़ेगा।
मूलांक 2 : टीम वर्क और मन की शांति
ऑफिस में आज आपकी मधुर वाणी सबका दिल जीत लेगी। अपनी बातों को खुलकर और स्पष्ट तरीके से रखें। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य है। सेहत का ध्यान रखें और खुद को तनाव से दूर रखने के लिए भरपूर पानी पिएं। लव लाइफ में छोटी-छोटी बातें खुशियां लाएंगी। पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें।
मूलांक 3 : क्रिएटिविटी और फोकस
आज आप नई ऊर्जा और रचनात्मकता से भरे रहेंगे। अगर आप लेखन या कला के क्षेत्र में हैं, तो आज आपकी तारीफ हो सकती है। बस ध्यान रखें कि एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें, जो काम शुरू किया है उसे पहले पूरा करें। फिजूलखर्ची से बचें सेहत के लिए थोड़ा व्यायाम करें। रिश्तों में आज रोमांस और खुशी बनी रहेगी, बस बातचीत में मर्यादा का ध्यान रखें।
मूलांक 4 : बदलाव को अपनाएं
आज काम के माहौल में कुछ अचानक बदलाव होने की संभावना है। इनसे घबराने के बजाय इन्हें एक अवसर की तरह देखें। आज का दिन आपकी मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है। पिता की संपत्ति से जुड़े किसी मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत के लिए योग का सहारा लें। रिश्तों में अपनी जिद को छोड़कर पार्टनर की बात भी सुनें, इससे आपसी प्यार बढ़ेगा।
मूलांक 5 : समझदारी और नई शुरुआत
आज का दिन पूरी तरह आपका है आप बहुत सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी बुद्धिमानी से बखूबी निभा लेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन निवेश सोच-समझकर ही करें। सेहत अच्छी रहेगी, बस खान-पान का ध्यान रखें। लव लाइफ में आज का दिन यादगार रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
मूलांक 6 : जिम्मेदारी और खुद की खुशी
ऑफिस में आज काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। दूसरों की मदद जरूर करें, लेकिन अपनी क्षमता से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें। सिस्टेमेटिक तरीके से काम करने से आपका समय बचेगा। परिवार पर खर्च करने का मन बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और पर्याप्त नींद लें। रिश्तों में आज प्यार और केयर बनी रहेगी, बस दूसरों का ख्याल रखते-रखते खुद की जरूरतों को न भूलें।
मूलांक 7 : गहरी सोच और स्पष्ट संवाद
आज आप किसी गहरी सोच में रह सकते हैं। ऑफिस में आपकी दी गई सलाह दूसरों के बहुत काम आएगी। किसी बड़ी समस्या का हल आज आपको मिल सकता है। आर्थिक फैसलों के लिए दिन अच्छा है, बस कागजों को ध्यान से पढ़ें। सेहत के लिए मेडिटेशन करें रिश्तों में पार्टनर से कुछ न छिपाएं। खुलकर बात करने से हर गलतफहमी दूर हो जाएगी।
मूलांक 8 : कुशल संचालन और सफलता
आज का दिन आपकी कार्यक्षमता को दिखाने का है। आप अपनी टीम का कुशल संचालन करेंगे और अपनी प्रोफेशनल इमेज को मजबूत बनाएंगे। अटके हुए काम आज पूरे होने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन भाग्यशाली रहेगा। पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। लव लाइफ में अपनी बात प्यार से कहें, गुस्सा रिश्ते को खराब कर सकता है। पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग करें।
मूलांक 9 : सेवा और मर्यादा का मेल
आज आप दूसरों की मदद करने में काफी समय बिताएंगे। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। बस ध्यान रखें कि परोपकार के चक्कर में आपका अपना काम न छूट जाए। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलें। सेहत के लिए हल्का व्यायाम और योग करें। रिश्तों में पुराना विवाद सुलझ सकता है। पार्टनर के प्रति आपका समर्पण संबंधों को और भी मधुर बना देगा।





