धर्म-अध्यात्म

अंक ज्योतिष, 19 फरवरी 2024

Nilmani Pal
19 Feb 2024 12:44 AM GMT
अंक ज्योतिष, 19 फरवरी 2024
x

मूलांक 1 वालों आज का आपका दिन उथल-पुथल से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस की पॉलिटिक्स आपको परेशानी में डाल सकती है। कोशिश करें कि सारे काम आप डेडलाइन के भीतर ही कंप्लीट कर लें। फाइनेंशियल सिचुएशन डगमगा सकती है। खर्च बढ़ सकते हैं ध्यान रखें। पार्टनर का सपोर्ट आपको मिलेगा।

मूलांक 2 वालों आज आपको खासतौर पर अपनी हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। ऑफिस में दिन प्रोडक्टिव रहेगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों के बीच टकराव हो सकती है। किसी फैमिली मेंबर की आर्थिक तौर पर हेल्प करनी पड़ सकती है। अपनी डाइट को हेल्दी रखें।

मूलांक 3 वालों आज का आपका दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। आज आप काफी इनोवेटिव और क्रिएटिव फील करेंगे और आपके काम की तारीफ भी की जाएगी। सिंगल लोगों को सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में दिन शुभ है।

मूलांक 4 वालों आज का आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहेगा। कुछ लोग आज इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीद सकते हैं। मैरिड लोगों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहना चाहिए। अपनी मेंटल हेल्थ को स्ट्रांग बनाने पर फोकस करें।

मूलांक 5 वालों आज का आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है। आज आप मिक्सड एनर्जी फील कर सकते हैं। अपनी एनर्जी को सही तरीके से इस्तेमाल करने पर फोकस करें। दिन को प्रोडक्टिव बनाएं। खुद के लिए पर्सनल टाइम भी निकालें। हेल्दी डाइट के साथ कुछ देर एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।

मूलांक 6 वालों आज का आपका दिन हलचल भरा रहने वाला है। आज आपको अपने बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। गॉसिप से दूर रहने की कोशिश करें। अपने काम पर फोकस करें। एक हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस मेंटेन करना हेल्थ के लिए जरूरी है।

मूलांक 7 वालों आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। बिजनेस में आ रही प्रॉब्लम्स दूर हो जाएंगी। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहने वाली है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। माता-पिता को समय देना भी जरूरी है।

मूलांक 8 वालों आज आपको स्ट्रेस परेशान कर सकता है। खुद को हेल्दी और हैप्पी रखने के लिए बैलेंस मेंटेन करें। कुछ समय अपनी फेवरेट हॉबी को भी दें। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। खुद को हाइड्रेटेड रखें। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन अच्छी दिख रही है।

मूलांक 9 वालों आज आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में कुछ नई जिम्मेदारियां हाथ लग सकती हैं। अपनी स्किल्स का यूज कर आप सभी मुश्किलों को आसानी से पार कर लेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।

Next Story