धर्म-अध्यात्म

अंक ज्योतिष, 23 अप्रैल 2024

Subhi
23 April 2024 12:58 AM GMT
अंक ज्योतिष, 23 अप्रैल 2024
x

​मूलांक 1 : आज हो सकता है तनाव​

कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की प्राप्ति हो सकती है। ऎसे में थकान ओर तनाव परेशान कर सकता है। मौसम का बदलाव भी आप पर जल्द ही असर दिखा सकता है। इस कारण से बीच-बीच में मनोरंजन की कुछ गतिविधियां करते रहें।

शुभ अंक- 13

शुभ रंग- केसरिया

​​मूलांक 2 : आज लक्ष्य पूरा होगा​

परिवार में किसी का साथ मनोकूल परिणाम की बात को सच भी करता है। इस समय आगे बढ़ने कि जरुरत है। अपनी योग्यता का आंकलन करें और उसी के अनुरुप लक्ष्य को पूरा भी करना बेहतर होगा।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- हरा

​मूलांक 3 : बिगड़े हुए काम बनेंगे​

इस समय धर्म कर्म में आपकी अधिकता के कारण आपको दूसरी चीजों को लेकर ज्यादा समय न मिल पाए. बिगड़े हुए काम सुधार को पाएंगे।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- नीला

​मूलांक 4 : आज आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी​

आपकी इच्छाओं को पूरा होने का समय बताता है, कि आज जो भी मांगेगे, आपको मिल जाएगा। इस समय किसी वरिष्ठ की सलाह आपकी उलझनों को दूर करने में सहायक होगी। शंकाओं का उत्तर बहुत ही सकारात्मक तरीके मिल पाएगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- नीला

​मूलांक 5 : रिस्क लेने से काम बनेंगे​

कारोबार में यह समय जोखिम उठाने और साहसिक होने का भी है। यह समय खुद के प्रयासों से लाभ पाने का भी है। दूसरों से अधिक खुद पर भरोसा बना कर रखना चाहिए। चुनौतियों से घबराएं नहीं बल्कि इसका डटकर शामिल करें।

शुभ अंक-7

शुभ रंग- गुलाबी

​मूलांक 6 : आज रचनात्मकता को बढ़ाने का दिन है​

विश्वास रखने और रूढ़िवादी दृष्टिकोण से बचने का समय है। अपनी रचनात्मकता को अपनाएं, इससे आपको लाभ मिलेगा और आपकी कार्यशैली लोगों को प्रभावित कर पाएगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- पीला

​मूलांक 7 : आज के दिन डरे नहीं​

कुछ बातों को लेकर मुखर रहें और अपने डर को निकल जाने दें। बजरंगबली आज आपकी मदद करेंगे। बाजार की तेजी का असर आपके काम पर भी दिखाई देगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात से काम बनेंगे।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- सलेटी

​मूलांक 8 : आज अपने पहनावे पर ध्यान दें​

अगर आप किसी से मिलने वाले हैं, तो अपनी वेशभूषा पर पूरा ध्यान देने की जरुरत होगी। किसी नए काम की शुरुआत आज हो सकती है। किसी के साथ आपकी गहरी पहचान स्थापित होने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- सफेद

​मूलांक 9 : रिश्तों में न करें जल्दबाजी​

अपने रिश्ते में जल्दबाजी से बचें ओर उचित फैसले लेकर प्रेम को सफल बनाएं। अगर किसी के साथ रिश्ते में हैं तो कुछ नया ओर रोमांचक होगा, जो आपकी लव लाईफ में बदलाव ला सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- लाल


Next Story