धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 9 मार्च 2021

Subhi
9 March 2021 12:52 AM GMT
अंक राशिफल: 9 मार्च 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज का द‍िन बेहतर है आपके ल‍िए। आज कुछ लाभ के मौके मिल सकते हैं। वहीं कुछ न‍िवेश भी आपके हक में होंगे। ऐसे में लापरवाही करने के बजाए आपको थोड़ा संभलकर रहने की भी जरुरत होगी। क्‍योंक‍ि आज कुछ लोग परेशान करने का मौका नहीं छोड़ेंगे। नए व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। परिवार में बड़ों के साथ बहस से दूर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें।

उपाय – गाय को गुड़ खिलाएं।

2:
मूलांक 2 के जातकों में आज थोड़ा अधिकार की भावना रहने वाली है। इसके अलावा आज आप कुछ और कठोर फैसले लेने का भी सोचेंगे। इस दिन के लिए आपको प्रेमी के साथ झगड़े से बचना चाहिए। शिक्षा में परेशानी होगी लेकिन टीचर की हेल्प से काफी मदद मिल पाएगी

उपाय – चंदन का तिलक लगाएं।

3:
मनमानी नहीं करें ओर अपने आप पर थोड़ा कंट्रोल रखें। ऐसा करने से सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। रक्तचाप या शुगर बढ़ लेवल बढ़ सकता है।सतर्कता बरतें। शिक्षार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। प्यार में साथी की जिद के चलते आप उनका कहना मान सकते हैं।

उपाय – केले के वृक्ष पर हल्दी चढ़ाएं।

4:
अपनी किसी बात को दूसरों से शेयर करने से बचें। आज आप अपनी फैम‍िली के कुछ नया ट्राई करने वाले हैं। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी आप आज कुछ हटकर करने का प्रयास करेंगे। क‍िसी बात लेकर सहयोग‍ियों से वाद-व‍िवाद हो सकता है।

उपाय – देवी कवच का पाठ करें।

5:
कुछ दुविधा रह सकती है इसलिए काम को टाल देना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम बढ़ सकता है। आज के दिन आप अपने लिए अधिक समय नहीं निकाल पाएं। भाई-बहनों के साथ मनमुटाव रह सकता है या वो आपके काम को खराब भी कर सकते हैं।

उपाय – देवी को सिंदूर अर्पित करें।

6:
आपके लिए आज का दिन भागदौड़ वाला साब‍ित हो सकता है। लेक‍िन आप कुछ ढिलाई कर सकते हैं। पेट संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। घर-पर‍िवार में स्त्री पक्ष की ओर से कुछ तनाव हो सकता है। कारोबारियों को लाभ मिलेगा।

उपाय – सूर्य को जल में मीठा डालकर अर्पित करें।

7:
पुरानी चीजों को दोहराने से बचें। अगर मन में निराशा का भाव है तो इसे निकाल दें क्योंकि आने वाले समय में आपको ऎसे मौके मिल सकते हैं, जिनसे आप अपनी कुछ चीजों को पूर्ण कर पाने में सफल भी होंगे। स्वयं को उत्साहित रखें ओर जितना हो सके गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

उपाय – पानी में तिल प्रवाहित करें।

8:
मूलांक 8 वाले आज पूरा द‍िन उत्साहित रहने वाले हैं और मेहनत से अपने काम को पूरा करने में सफल भी साब‍ित होंगे। मित्रों की मदद से आपके नए कारोबार को भी लाभ म‍िल सकता है। साझेदारों के साथ बात करते समय उनकी बातें भी सुनें। केवल अपना ही पक्ष न रखें। क्रोध पर न‍ियंत्रण रखें।

उपाय -हनुमानजी के मंद‍िर में प्रसाद चढ़ाएं।

9
आज आप क‍िसी बात को लेकर उलझा हुआ महसूस करेंगे। मन में अनेक तरह के विचार चल रहे होंगे। कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं। व्यापारियों को लाभ के मौके प्राप्त होंगे। परिवार में थोड़ा विवाद होगा लेक‍िन शाम होते-होते स्थितियों में सुधार हो सकता है। हालांक‍ि पिता को लेकर आपका मन परेशान रहने वाला है।
उपाय – पीपल के वृक्ष पर तेल का दीपक जलाएं।



Next Story