धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 5 मार्च 2021

Subhi
5 March 2021 12:45 AM GMT
अंक राशिफल: 5 मार्च 2021
x
अंक राशिफल

1:

आपके लिए आज का दिन मज़बूती वाला होगा। इस समय के दौरान आप अपने आप सभी काम को पूरा करने लगेंगे। गुस्सा अधिक रहने वाला है और इस वजह से आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिल सकते हैं। जिद न करें ओर दूसरों की सलाह को मानते हुए आगे बढ़ना आपके लिए फायदे का सौदा ही होगा।

2:

मानसिक रूप से परेशान रहने वाले हैं और किसी भी प्रकार से दूसरों की वजह से आपके काम भी हो सकता है कि सही से न बन पाएं। आज के दिन किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और दूसरों के बहकावे में आने से बचना चाहिए।

3:

व्यर्थ की बहस से बचें क्योंकि कुछ विवाद बढ़ सकता है। आपको अपने काम में सकारात्मक रुख मिल सकेगा। पेरेंट्स का सहयोग आपके काम पूरा करने में सहायक होगा। किसी से बेहतर सलाह मिल सकती है। आपके लिए जरूरी है कि ध्यान रखें कि आपमें अहम की भावना न जागे। जो काम कर रहे हैं उसमें अच्छे लाभ मिलेंगे।

4:

आज का दिन परेशानी और कामकाज की व्यस्तता में जाएगा। दोस्तों के साथ किसी कारण से बात न हो पाए। आप अपने मन की बात को किसी के साथ शेयर करना चाहेंगे लेकिन हो सकता है कि बात न बन पाए। व्यापार में तेजी दिखाई दे सकती है और कुछ बेहतर परिणाम प्राप्त हों लेकिन किसी दूसरे के कारण आपको उचित लाभ मिलने में अटकाव भी झेलना पड़ सकता है।

5:

मस्ती-मस्ती के चक्कर में आप कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। माता-पिता की ओर से कुछ डांट भी सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आप जल्दबाजी में होंगे और इस समय किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं, पर इस समय आपको कुछ उदासी भी मिल सकती है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें।

6:

कुछ काम आपके मन के होंगे तो कुछ में आपको तनाव भी मिल सकता है। अपनी पसंद की चीजों को करना चाहेंगे लेकिन परिवार के लोगों का दबाव होने के कारण आप वो न कर पाएं। अपना ध्यान रखें और अपने प्रेमी पर गुस्सा होने से बचें क्योंकि अनबन हो सकती है।

7:

कुछ परेशानियों के बाद काम बनने लगेगा. थोड़ा भावनात्मक रूप से कमजोर भी दिखाई दे सकते हैं, लेकिन अगर अपने किसी का साथ मिल जाता है तो आपको बहुत अच्छा फील होगा। आज के दिन अपनी ओर से किसी के लिए कुछ करने का मन भी बनाएंगे।


8:

काम की रफ्तार कुछ धीमी हो सकती है, लेकिन फिर भी काम बनते रहेंगे। भाई- बहनों की ओर से कुछ परेशानी होगी। कोई भी काम करने से पूर्व इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि उसे ध्यान से करें। लापरवाही से बचना ही बेहतर होगा। छात्रों के काम में आज कुछ वृद्धि होती दिखाई देगी।

9:

प्यार के मामले में आपका साथी आपसे कुछ ज्यादा की उम्मीद रखने वाला है। इस समय आर्थिक लाभ के मौके भी बने हुए हैं लेकिन जरूरत है कि आप किसी भी कारण से गलत चीजों की ओर न बढ़ें। ध्यान से काम करें। आज आपको अपने गुरुजनों से कुछ नई बातें सिखने को मिल सकती हैं।


Next Story