धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 4 मार्च 2021

Subhi
4 March 2021 12:45 AM GMT
अंक राशिफल: 4 मार्च 2021
x
अंक राशिफल

1:

यह समय अप्रत्याशित सौदों या अचानक होने वाले कामों को दर्शा रहा है। दिन के दूसरे भाग का समय आर्थिक रूप से थोड़ा लाभ दे पाए। घर पर एक दूसरे के साथ काम करने की भी ज़िम्मेदारी बढ़ सकती है।
उपाय – घर से निकलते समय अपने ईष्ट देव का ध्यान जरूर करें।

2:
आज काम के क्षेत्र में काफी दिक्कतें उभर सकती हैं। किसी की सहायता लेने से कुछ राहत मिल सकती है। इसके अलावा आप पर अपने काम की रफ्तार बनाए रखने का भी दबाव अधिक होगा।
उपाय – घर के बड़े लोगों से आशीर्वाद जरूर लें।

3:
इस समय विरोधी पक्ष अधिक मजबूत से दिखाई देगा पर आप अपनी योजनाओं से काम को सही भी कर सकते हैं। कमीशन एजेंट या वाहन डीलरों के लिए वित्तीय मामलों में यह समय बेहतर हो सकता है।
उपाय – गाय को चारा खिलाएं।

4:
नौकरी के समक्ष आपके लिए अच्छे अवसर बनेंगे। आप नए कामों को करने में उत्साहित दिखेंगे। इसमें आपको उन्नति के भी कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय – शिवलिंग का पूजन करें।

5:
खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आपको योग तथा ध्यान का सहारा लेना चाहिए। काम के सिलसिले में भागदौड़ भी आपको थकान देने वाली होगी।
उपाय – मखाने का भोग भगवान को लगाएं।

6:
आज का दिन आप कुछ राहत पा सकते हैं। कुछ कामों में बेहतर रिजल्ट मिल पाए। भाग्य साथ देगा, जिसके कारण अच्छा परिणाम आप परिश्रम से ही पा सकते हैं।
उपाय – अनार के वृक्ष का पूजन करें।

7:
इस समय आप कुछ सामाजिक या धार्मिक सेवा के कार्य भी कर सकते हैं। धन अधिक खर्च होगा। किसी को उधार देने से बचें। आप अपने काम को करने के लिए दूसरों के साथ बेहतर ताल मेल में कमी का अनुभव कर सकते हैं।
उपाय – जानवरों को खाने की वस्तु दीजिए।

8:
स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थकान और कमजोरी हो सकती है। मानसिक तनाव को खुद पर हावि होने से बचें। आज आपको अपने लिए कुछ समय निकालना चाहिए ओर अपनी पसंद के कामों को करना चाहिए।
उपाय – शिव अभिषेक करें।

9:
कार्यक्षेत्र में काम प्रभावित होने की वजह से क्रोध आ सकता है। भावनात्मक रूप से परेशानी होगी। इस समय आपके कार्य पूरे होंगे। वहीं जिन कामों में आपको लाभ प्राप्ति के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी, उसमें दिक्कत होगी। आपको सकारात्मक पक्ष मिलने में समय लग सकता है।
उपाय – प्रात:काल मंदिर में माथा टेकें।


Next Story