धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 31 जनवरी 2021

HARRY
31 Jan 2021 12:18 AM GMT
अंक राशिफल: 31 जनवरी 2021
x

अंक राशिफल

अंक राशिफल

1

आप कुछ तनाव और जल्दबाजी में रह सकते हैं। दिन के आरंभ में तो आप की बोलचाल में भी कठोरता हो सकती है। आप अपनी बात को ही आगे रखना चाहेंगे। ऐसे में तकरार होने की आशंका बढ़ सकती है।

2:
रिश्तों में परेशानी उभर सकती है। आप अपनी बात से दूसरों को गुस्सा भी दिला सकते हैं। प्रेम संबंधों में दूरी भी उत्पन्न होगी और आप लोगों के बीच में तकरार भी हो सकती है। आज के दिन अपने पैसों को संभालकर रखें।
3:
कामकाज में आज का दिन भागदौड़ वाला होगा। मानसिक रूप से तनाव और परेशानी अधिक रह सकती है। धीरे-धीरे आपके कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है और आपके यह बदलाव अच्‍छे और बुरे दोनों तरह के फल दे सकता है।
4:
अपने किसी मित्र के साथ आज कुछ बहस हो सकती है। काम के क्षेत्र में लोगों के साथ ज्यादा बेहतर तरह से काम न हो पाए। जिद्द अधिक रहने वाली है, लेकिन आपके कई काम पूरे होंगे और आपको लाभ भी पूर्ण रूप से प्राप्‍त होता जाएगा।
5:
आज आप अपने साथी के साथ खुद को लेकर थोड़ा अधिक समय देने की कोशिश भी कर सकते हैं। परिवार में बच्चों को लेकर कुछ बात तनाव का कारण बन सकती है। आपको इस सबसे परेशान होने की जरूरत नहीं है। वक्‍त बदलेगा और सब सही हो जाएगा।
6:
किसी के साथ अधिक उलझें नहीं। आप की छोटी सी बात को भी दूसरे लोग बड़ा बना सकते हैं। आपको ऐसे लोगों के ऊपर ध्‍यान नहीं देना है और अपना काम करना है। आपको आज खुद को मजबूत बनाने की जरूरत होगी।
7:
घरेलू तनाव अधिक होगा। कुछ खर्चों की अधिकता के कारण जमा पूंजी पर असर भी पड़ेगा। अपने दोस्तों के साथ कुछ मौज़मस्ती के पल बिताएंगे जो आपको राहत देंगे। हो सकता है कि आज के दिन आपको कहीं से उपहार की भी प्राप्ति हो जाए।
8:
आज के दिन कुछ नए लोगों के साथ मेल-जोल होने की संभावना होगी। प्रेमी के साथ आप अपने रिश्ते में और नज़दीक आ सकते हैं। मन में खुशी होगी और भाग्‍य का भी साथ मिलेगा। परिवार के लोग आगे आकर आपकी मदद करेंगे।
9:
आप आज काम में लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल न रख पाएं। आपकी भाषा में कठोरता हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप खुद को बहुत अधिक चीजों में व्यस्त न करें। अपने काम पर ध्यान बनाकर रखें।
HARRY

HARRY

    Next Story