धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 29 नवंबर 2020

Admin2
29 Nov 2020 1:06 AM GMT
अंक राशिफल: 29 नवंबर 2020
x

अंक राशिफल 

अंक राशिफल: 29 नवंबर 2020

1

इस समय के दौरान चीजें आपके पक्ष में काम करना शुरू कर देंगी। आज आप कुछ अन्य कामों को भी करेंगे यानि के फुरसत के पलों में भी आप थोड़े व्यस्त दिखाई देंगे।
2:
कार्य को कार्यस्थल पर न कर पाने के कारण काम का बोझ घर पर भी आ सकता है। आप इस समय कंधों में दर्द जैसी दिक्कतों से कुछ राहत पा सकते हैं।
3:
घर पर पूजा-पाठ से जुड़े काम होंगे। आज किसी नए व्यक्ति के साथ संपर्क हो सकता है। आपका आत्मविश्वास अधिक रहेगा और आप काम में सफल भी होंगे।
4:
आस-पास के माहौल में आप खुद को जुड़ा पाएंगे। सामाजिक रूप से आप काफी व्यस्त दिखाई देंगे। अपने किसी पुराने मित्र का साथ आपको अच्छा लग सकता है।
5:
समय का ध्यान रखते हुए काम करें। आज किसी जरूरी काम को करने में देरी हो सकती है। इस समय बच्चों को लेकर पेरंट्स थोड़े चिंता में दिखाई दे सकते हैं।
6:
पैसों को लेकर किसी के साथ कुछ बहस हो सकती है। इस समय आप अपनी चीजों को लेकर कुछ अधिक अपने में दिखाई देंगे ऎसे में लोगों के साथ आप दूरी झेल सकते हैं।
7:
प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका तो मिलेगा। लेकिन कुछ बातें एक-दूसरे के साथ तनाव को भी जन्म दे सकती हैं। इसलिए खुद को शांत रखना ही बेहतर होगा।
8:
वित्तीय स्थितियों के साथ-साथ आपके रिश्तों को भी आपकी हेल्प चाहिए होगी। आज आपको अचानक से कही जाना पड़ेगा ऐसे में आप काफी तनाव में भी दिखाई देंगे।
9:
अपने वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें। दूसरों की गलती आपके लिए परेशानी का सबब हो सकती है। स्त्री पक्ष की ओर से कुछ सकारात्मक लाभ मिल सकते हैं।
Next Story