धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 28 जनवरी 2021

HARRY
28 Jan 2021 12:53 AM GMT
अंक राशिफल: 28 जनवरी 2021
x

अंक राशिफल

अंक राशिफल

1

आज आप कुछ भावुक हो सकते हैं। किसी की बात को लेकर आपका मन भी उदास हो सकता है। नौकरी में काम ज्यादा करना पड़ सकता है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। काम में कुछ सहायता मिल पाएगी और आपके इरादे सफल होंगे।

उपाय- गुड़ का दान करें।
2:
आपको कुछ काम को करने में देरी होगी। अपनी चीजों को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव हो सकते हैं। पढ़ाई को लेकर बच्चों को आज मेहनत करनी पडे़गी। आज परीक्षा का परिणाम कुछ अच्छा मूड बना सकता है।
उपाय – इलायची का दूध सुबह उठकर सेवन करें।
3:
मन कुछ परेशान रह सकता है। किसी दूसरे की गलती के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज आप कुछ लड़ाई भी कर सकते हैं। जरूरी है कि शांत रहें ओर अपना ध्यान अन्य बातों पर लगाएं।
उपाय – श्री विष्णुजी का नाम जपें।
4:
काम को लेकर आप तेजी दिखाएंगे। अधिकारियों का दबाव अधिक रहने वाला है। बच्चों के साथ कुछ बहस हो सकती है। आपका कहना सभी नहीं मानेंगे इसलिए परेशान न हों और धैर्य के साथ अपने कार्य करें।
उपाय – मंदिर में दीपक जलाएं।
5:
संभव है कि आज आपके मन की बातें पूरी न हो पाएं। किसी के साथ व्यर्थ का विवाद हो सकता है या किसी की बात दिल को दुखाने वाली होगी। अपने समय को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। दुविधा से बचें क्योंकि लोग आपके लिए परेशानी खड़ी करने वाले हैं।
उपाय – पौधों को पानी दीजिए।
6:
आज आप मस्ती के मूड में रहने वाले हैं। काम में जल्दबाजी से आप अपने पेंडिंग काम को जल्द से निपटा लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। भाई बहन के साथ कुछ टाइम बिताने का अच्छा मौका मिल सकता है।
उपाय – शिवलिंग पर अभिषेक करें।
7:
कहीं जाने का अचानक से मौका मिल सकता है। काम बनने में देरी हो सकती है। जरूरी है कि किसी का सहयोग लेने से आपके कुछ काम समय पर पूरे हो सकते हैं। सामान की खरीदारी में कुछ व्यर्थ की चीजें भी ले सकते हैं।
उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।
8:
आपका कुछ काम देरी में हो सकता है। किसी काम में स्त्री पक्ष की ओर से दबाव भी मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आप कुछ बेहतर शोध के काम कर पाएंगे तो आपको आगे चलकर इसका लाभ होगा।
उपाय – शिव चालिसा का पाठ करें।
9:
आपको किसी से काम मिलने की उम्मीद बनेगी और आर्थिक मसले भी सुलझ सकते हैं और कुछ लाभ भी मिल सकता है। व्यापार में अभी कुछ धीमी रफ्तार रहेगी। भाग्य का कुछ सहयोग मिल सकता है।
उपाय – देवी दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करें।
Next Story