धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 26 मई 2021

Rounak Dey
26 May 2021 12:43 AM GMT
अंक राशिफल: 26 मई 2021
x

अंक राशिफल

अंक राशिफल

1

व्यापार और कार्यक्षेत्र के कार्यों में आज आप कुछ लापरवाही बरत सकते हैं। जो आपके नुकसान का सबब बन सकती हैं। आज का दिन आपका काफी बिजी रहेगा और आपके लिए काम अधिक होगा और आराम का मौका कम ही मिल पाएगा। आज कुछ लोग आपके व्यवहार से नाराज हो सकते हैं, इसका ध्यान रखें।
2:
आज आप कुछ नई व्यापारिक साझेदारियां कर सकते हैं। जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगी। घर के कुछ जरूरी काम में आज फंस सकते हैं। लेकिन फिर भी आप दोस्तों के लिए समय निकाल पाएंगे और खूब सारी बातें भी कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए भी समय अनुकूल है।
3:
आज पारिवारिक समस्या को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। कोई आपके साथ रुखा व्यवहार कर सकता है, जिससे आपको ठेस पहुंचेगी। कुछ नए लोगों के साथ मेलजोल के मौके बन सकते हैं। जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा।
4:
स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सजग रहना चाहिए। साथ ही खानपान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इस समय आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। मेडिटेशन और योग करें, इससे आपको नई ताजगी का अनुभव होगा।
5:
आज कुछ लोगों से आपकी बहसबाजी हो सकती है। इसलिए वाद- विवाद से बचें और घर पर ही अधिक समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य आज कुछ नरम रह सकता है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
6:
अपने शौक को पूरा करने का दिन है। कुछ मस्ती और आराम करने की चाहत भी होगी। आज किसी नए शख्स से मुलाकात हो सकती है। इसलिए अपनी भावनाओं पर काबू रखें। पारिवारिक सदस्य से आज मनमुटाव हो सकता है।
7:
व्यापार और कार्यक्षेत्र में आज सब कुछ आपके मन मुताबिक होगा। बातचीत को लेकर संकोची न बने और अपनी बातों को लोगों से सामने खुलकर रखें तो बेहतर होगा। परिवार के लोगों का आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
8:
आप अपने काम में आज कुछ बेहतर कर पाएंगे। जल्द ही स्थिति आपको अपने बेहतर परिणाम देने वाली भी होगी। आपके लिए आज कोई अपना बड़ा सहायक बनेगा और आपके काम में आपकी मदद करेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
9:
आज के दिन आप परिवार में न रहकर बाहर अपना समय बिताने के मूड में होंगे। कुछ नए लोगों के साथ बातचीत का मौका मिलेगा और आपको आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।
Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story