धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल : 25 अक्टूबर 2020

Subhi
25 Oct 2020 1:02 AM GMT
अंक राशिफल : 25 अक्टूबर 2020
x

अंक राशिफल : 25 अक्टूबर 2020

अंक राशि: 25 अक्टूबर 2020

1:

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। धन प्राप्ति के योग भी बनते दिखाई देंगे। लोगों के साथ काम करने में वृद्धि होगी और समाज में आपको स्थान भी अच्छा प्राप्त होगा। लोगों के बीच आपके सम्‍मान में इजाफा होगा।

2:

घूमने-फिरने के योग भी आपको लाभ दिलाने में सहायक हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ बात पर तनाव बढ़ सकता है या बहस भी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप किसी बात को तवज्‍जो ही न दें और चीजों को नजरंदाज करें।

3:

काम में किसी कारण से व्यवधान हो सकता है। आपको अपना कुछ समय उन लोगों के साथ बिताने को मिलेगा जिनसे आप काफी कुछ नई बातें जान सकते हैं। समय का भरपूर लाभ उठाएं और आगे बढ़कर ज्ञान प्राप्‍त करें।

4:

धन प्राप्ति के योग भी बनते दिखाई देंगे लेकिन कुछ चीजों की खरीद करके आप धन का व्यय भी कर सकते हैं। यह व्‍यय आपके लाभ के लिए ही होगा। इसलिए आपको इस बारे में जरा भी पछताने की जरूरत नहीं है। लोगों के साथ दोस्ती में वृद्धि होगी।

5:

कुछ पुरानी चीजों को लेकर आप काफी सोचविचार में रहने वाले हैं। समाज में आपको स्थान भी अच्छा प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मिलकर आप जरूरी चीजों को कर पाएंगे। परिजनों का आपको भरपूर साथ मिलेगा और इस वक्‍त रिश्‍तेदार भी आपके काम आएंगे।

6:

आपके रुके हुए काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। प्यार के मामले में अपने साथी के साथ कुछ समय बिताने का मौका भी मिलेगा। इस वक्‍त आपको अपने संबंधों को सुधारने के बारे में सोचना चाहिए। यह अच्‍छा मौका है जब आप समय का लाभ उठा सकते हैं।

7:

सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने में सफल हो सकते हैं। काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि किसी कारण से देरी हो सकती है। ऑफिस में आपकी लापरवाही की वजह से आपको बॉस की फटकार सुनने को मिल सकती है।

8:

इस समय सामाजिक रूप से आपकी काफी व्यस्तता में दिखाई देंगे। आप को इस समय स्वास्थ्य का ध्यान भी रखने की जरूरत होती है। कुछ चीजें आपको परेशान भी कर सकती हैं। लेकिन कोई ऐसा बात जो आपके मन के अनुसार होगी, आपको खुश कर देगी।

9:

छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। शाम तक आपको अपनी फैमली के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिल सकता है। समय बेहतर है, इसको एंजॉय करें। न्‍यूमरोलॉजिस्‍ट राजरानी मिनौचा

Next Story