धर्म-अध्यात्म

अंक ज्योतिष, 24 जुलाई 2023

Subhi
24 July 2023 12:48 AM GMT
अंक ज्योतिष, 24 जुलाई 2023
x

अंक ज्योतिष के अनुसार आज के दिन मूलांक 3 और मूलांक 9 वालों को किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। इसके साथ ही मूलांक 2 और मूलांक 5 वाले कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे और विवाद की भी आशंका बन रही है। आइए जानते हैं 1 से 9 तक सभी मूलांकों का भविष्याफल।

मूलांक 1: उन्नति के अवसर मिलेंगे

मूलांक 1 वालों को सप्ताह के पहले दिन उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी पेशा जातकों का बॉस के साथ कुछ नए विषयों पर मीटिंग का दौर चलने वाला है। आपको अपने अधिकारियों से युक्तिपूर्ण व्यवहार करने की जरूरत है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 2: कार्यों में व्यस्त रहेंगे

मूलांक 2 वालों का दिन आज काफी भागदौड़ वाला रहेगा। आज का दिन आप अपने अधिकारियों के साथ अधिक व्यस्त रह सकते हैं। काम की अधिकता की वजह से अपने लिए भी ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और पिता की मदद से व्यापार संबंधी योजनाएं बनाएंगे।

मूलांक 3: निवेश से लाभ होगा

मूलांक 3 वालों का दिन आज खास रहेगा। किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा और धन संबंधित समस्याएं कम हो जाएंगी। भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। हालांकि नौकरी पेशा जातकों को आज ऑफिस में अधिकारियों की वजह से कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मूलांक 4: कामकाज पर ज्यादा ध्यान दें

मूलांक 4 वाले सप्ताह के पहले दिन आलस्य की वजह से कामकाज पर ज्यादा फोकस नहीं कर पाएंगे। किसी के साथ लंबी बातचीत के चलते दूसरे लोग आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ लोगों के प्रति आपका रवैया किसी कारण से अचानक से बदल सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है।

मूलांक 5: सेहत का ध्यान रखें

मूलांक 5 वालों को अपने मामलों में दूसरों का दखल परेशानी दे सकता है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।

मूलांक 6: सरकारी कार्यों में गति आएगी

मूलांक 6 वालों के सप्ताह के पहले दिन किसी अधिकारी के सहयोग से अटके हुए सरकारी कार्यों में गति आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस बाजी हो सकती है, जिसकी वजह से घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मूलांक 7: निवेश करने से बचें

मूलांक 7 वालों को आज काम का दबाव होते हुए भी सभी चीजों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाने में सफल होंगे। छात्रों को गुरुओं का सहयोग मिलने से कुछ परेशानियां कम होंगी। उच्च शिक्षा के लिए कुछ छात्र विदेश का भी रुख कर सकते हैं। मूलांक 7 वाले आज निवेश करने से बचें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मूलांक 8: क्रोध पर नियंत्रण रखें

मूलांक 8 वाले सप्ताह के पहले दिन काफी व्यस्त रहेंगे। पर्सनल या प्रफेशनल लाइफ में भगदड़ लगी रहेगी लेकिन सायंकाल के समय राहत मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बनाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की बात से परेशानी हो सकती है, घर की शांति के लिए क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 9: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा

मूलांक 9 वाले आज काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे और समय पर कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने से मन में शांति मिलेगी और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। अपने साथ साथ अपने परिवार की सेहत का ध्यान रखें।




Next Story