धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल : 23 नवंबर 2020

Admin2
23 Nov 2020 1:31 AM GMT
अंक राशिफल : 23 नवंबर 2020
x

अंक राशिफल 

अंक राशिफल : 23 नवंबर 2020

1

आर्थिक मामलों में कुछ न कुछ रुकावट परेशानी का कारण बन सकती है। नौकरी में कुछ नए अवसरों का आना बेहतर स्थिति को दर्शाता है। मेहनत अधिक हो सकती है और आपको इसका परिणाम भी प्राप्‍त होगा।

2:

मानसिक रूप से सोचविचार से बिल्कुल मुक्त होना अभी मुश्किल होगा। किसी के द्वारा आपको अचानक से आर्थिक हेल्प मिल सकती है। रिश्तों में तनाव अधिक दिखाई देगा और आप किसी कारण से परेशानी में फंस सकते हैं।

3:

आपका स्वास्थ्य उत्तम होगा लेकिन मौसम का असर भी आप पर प्रभाव जरूर डाल सकता है। कुछ ट्रैवलिंग फायदे का सौदा तो होगी लेकिन इसी के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है और आपकी यात्रा पर भी आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

4:

नए लोगों के साथ मिलना परेशानी बढ़ा सकता है। भरोसे की स्थिति जल्दी से सामने नहीं आएगी। कुछ कारणों से आपको किसी का सहयोग पूरी तरह से न मिल पाए ऐसा हो सकता है। आज संभव है कि भाग्‍य आपका पूरे तरीके से साथ न दे।

5:

कुछ वस्तुओं की खरीद का मन तो होगा लेकिन जेब पर दबाव अधिक होने से बाद के लिए टाल सकते हैं। प्यार के मामले में आपको जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है, नहीं को संभव है कि आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं।

6:

अपने लोगों के साथ मिलकर कुछ जरूरी काम को पूरा करने का दबाव आप पर रहने वाला है। आराम के मौके कम ही मिलने वाले हैं। आप किसी व्यक्ति के कारण बेरुखी का अनुभव कर सकते हैं।

7:

छात्रों का इस समय पढ़ाई की ओर बहुत अधिक मन नहीं लग पाएगा। माता-पिता का दबाव भी आपको सही से अपने फैसले लेने से दूर करने वाला होगा। आपको इस वक्‍त कोई भी काम बहुत ही सोचसमझकर करने की जरूरत है।

8:

इस समय पर किसी घटना का आप पर गहरा प्रभाव दिखाई देगा। आप अपने पर नियंत्रण रखें इमोशनली कुछ कमजोर हो सकते हैं। दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा और परिवार में सुकून और शांति का अनुभव होगा। भाग्‍य आपके साथ है।

9:

आपको अपने जन्म स्थान तथा प्रियजनों से दूर रहना पड़ सकता है। अति आवश्यक है कि आप अपनी पत्नी पर पूर्ण-विश्वास करना सीखें तो आपको लाभ होगा। परिवार में लाभ की प्राप्ति होगी।

Next Story