धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 22 फरवरी 2021

Subhi
22 Feb 2021 12:48 AM GMT
अंक राशिफल: 22 फरवरी 2021
x
अंक राशिफल

1:

मन के अनुकूल काम न हो पाने से परेशानी हो सकती है। इस समय के दौरान आपको चाहिए की शांत रहें और जो जैसे हो रहा है उसे होने दीजिए। घर पर किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े परेशान भी रह सकते हैं। हो सकता है छात्रों का आज पढ़ाई में मन नहीं लग पाए।
2:
काम में परेशानी दिखाई दे सकती है और इस कारण किसी के कारण आपको अधिक चिंता भी मिल सकती हैं। काम की अधिकता के कारण आप अपने लिए समय नहीं निकाल पाएं। आध्यात्मिक स्तर पर आज आपका ध्यान अधिक लगने वाला है।
3:
आज आप थोड़े अधिक उत्सुक रह सकते हैं। इस समय के दौरान आप की जल्दबाजी के कारण कुछ काम गड़बड़ा सकते हैं। इसलिए थोड़ा संभल कर काम करना बेहतर होगा। प्रेमी से मिलने के लिए हर प्रकार की कोशिश आज आप करना चाहेंगे। पर ध्यान से करें जो भी काम करें क्योंकि आज कुछ चीजें सही से नहीं हो पाएं।
4:
आज आपके लिए काम में बेहतर करने का दिन हो सकता है। इसलिए उत्साह के साथ अपने काम को करें ओर निराश नहीं रहें। मन में बहुत सी बातों को लेकर आप सोच-विचार में होंगे। किसी पर आपका गुस्सा भी निकल सकता है इसलिए जरूरी है क‍ि शांत रहें।
5:
मस्ती के मूड में रहने वाले हैं और ऎसे में कई मामले में आपके काम रुक भी सकते हैं। घर के माहौल में आप खुद को आज ढाल नहीं पाएं क्योंकि आज आपके मन में खुद से काम करने की कोशिश होगी पर लोगों का दखल आपको मन अनुरूप काम न करने दें।
6:
प्रेम और रोमांस को लेकर आप आज ज्यादा उत्साहित दिखाई देंगे। इसके साथ ही आप आज कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी में भी खुद लगाने वाले हैं। किसी से डांट भी सुनने को मिल सकती है इसलिए थोड़ा संभल कर काम करने की जरुरत होगी।
7:
काम पर ध्यान लगाने की जरुरत है वर्ना परेशानी हो सकती है। कन्फ्यूजन में न रहें आपको बेहतर मौके मिल पाएंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा झगड़ा भी बढ़ सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ मन-मुटाव भी बढ़ सकता है।
8:
आज कुछ नई बातें सीखने मिल सकती हैं, जिसका फायदा आपको बेहतर रुप से मिल सकता है। आर्थिक मामलों में बड़ी सावधानी बरतें क्योंकि आप इस समय अपने मन के अनुसार खर्च करने के चलते दिक्कत हो सकती है। वैवाहिक जीवन कुछ खास नहीं लेकिन सहयोग बना रहेगा।
9:
किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। कुछ अचानक से काम मिल सकते हैं। खुद को उत्साहवर्द्धक बनाने के लिए ज़रुरी है की आप अपनी रुचि के काम को आज ज़रुर करें। सरकारी काम में जुड़े संबंधों के चलते हानि उठानी पड़ सकती है।


Next Story