धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 22 दिसंबर 2020

HARRY
22 Dec 2020 12:59 AM GMT
अंक राशिफल: 22 दिसंबर 2020
x

अंक राशिफल 

अंक राशिफल: 22 दिसंबर 2020

1

आज आपको अपनी खुशी के लिए पैसा खर्च करना होगा। आज के दिन आप किसी लॉटरी या फिर शेयर मार्केट से लाभ पा सकते हैं। किसी से बहुत अधिक जान पहचान बढ़ाने से बचें। बेहतर होगा कि अपने काम से काम रखें।
2:
आप अपने खर्च में मितव्ययी होंगे और ऐसे में किसी से उधार भी लेना पड़ सकता है। कार डीलरों और संपत्ति की खरीद-फरोख्‍त के लिए समय अनुकूल है। आपको लाभ होने की पूरी उम्‍मीद है। निवेश करने के लिए समय बेहतर है।
3:
जो लोग इस समय कमीशन एजेंट का कार्य करने वाले हैं उन्हें बेहतर मौके मिल सकते हैं। कुछ नई नीतियों को पूरा करने का मौका मिल पाएगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और मन से कोई काम करने पर अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे।
4:
आपके लिए यह समय अनूकुल होगा। अगर आप कहीं घूमने इत्यादि का प्लान बना रहे हैं तो मौका मिल सकता है। धर्मार्थ संस्था की योजनाओं में आप भागीदार हो सकते हैं और आपके मन को ऐसा करने से सुकून प्राप्‍त होगा व खुशी भी होगी।
5:
आज के दिन माता जी की ओर से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। संपत्ति सौदों और वाहनों के माध्यम से कमाई के लिए दिन अनुकूल रह सकता है और आपको अपने परिवार में किसी की तरफ से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
6:
आप आज के दिन दोस्ती में भाग्यशाली रहने वाले हैं किसी की ओर से आपको कुछ भेंट भी मिल सकती है। जो लोग व्यवसाय और व्यापार के काम में लगे हुए हैं उनके लिए समय अच्छा रहेगा। उन्‍हें आज मुनाफा अच्‍छा मिल सकता है।
7:
अचानक होने वाली घटनाओं के कारण आप काफी परेशान हो सकते हैं और परिवार में कोई व्‍यक्ति आपकी परेशानी को बढ़ाने का काम कर सकता है। आपके लिए इस समय कोशिशें करने की जरूरत है। खुद पर भरोसा करके अपने काम को पूरा करते जाएं।
8:
आज आप अपनी कोशिश से लोगों के साथ मिलकर काम करने में व्यस्त रहेंगे। हंसमुख और घनिष्ठता का माहौल आपको न मिल पाए तो आप परेशान न हों। किताब पढ़ें और अपने मनपसंद काम करके अपना मन लगाएं।
9:
अपने काम में एकाग्रता की जरूरत होगी। जितना संभव हो सके आप इस समय अपने काम को दूसरों के साथ ज्यादा बांटें। ऐसा करने से आपके काम आसान होगा और जल्‍द पूरा होगा।
Next Story