धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 20 मार्च 2021

Subhi
20 March 2021 12:50 AM GMT
अंक राशिफल: 20 मार्च 2021
x
अंक राशिफल

1:

कल्‍पनाओं में जीने के बजाए आज में जिएं, आपको सफलता मिलेगी। व्‍यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में क‍िसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा तो कतई न करें।

2:
भविष्य की चिंता आपके आज को बोझिल बना सकती है। सतर्क रहें और वर्त्तमान में खुद को केंद्रित करें। ऐसा करने से शांति और प्रसन्‍नता मिलेगी। क‍िसी से शुभ समाचार म‍िलने का योग है।

3:
आज आप अपने परिवार को लेकर बेवजह के तनाव में रह सकते हैं। बेहतर होगा क‍ि आप इस व‍िषय में घर के बड़े-बुजुर्गों से बात कर लें। शाम तक स्थितियां सुधर सकती हैं।

4:
आज का द‍िन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। कारोबार में आज क‍िसी काम को लेकर जल्‍दबाजी द‍िखाना ठीक नहीं। नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

करियर में तरक्की के लिए अप्रेजल से पहले आजमाएं इन उपायों को

5:
कोई लंबित परेशानी आज दूर हो जाएगी। आज के दिन आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। सब अच्‍छा होगा। क‍िसी नई डील के फाइनल होने का भी योग है।

6:
अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। आज खान-पान में बदलाव के कारण दिक्कत अधिक हो सकती है। आपको इसपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। शाम तक क‍िसी म‍ित्र से मुलाकात का योग है। इससे मन प्रसन्‍न रहेगा।

7:
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप थोड़े सुस्त होंगे लेकिन दिन के दूसरे भाग से चीजें बदलने लग सकती हैं। आपके लिए काम में होने वाले बदलाव परेशानी भरे हो सकते हैं। क‍िसी म‍ित्र की मदद से स्थितियां सुधर भी सकती हैं।


ब्रजभूमि में किस दिन कौन सी होली खेली जाएगी, जानें लड्डू और लठमार होली कहां किस दिन

8:
आज काम और परिवार के साथ बैलंस बनाकर चलें। ध्‍यान रखें इन दोनों को जीवन में अलग-अलग स्‍थान और महत्‍व है। इसल‍िए दोनों के प्रत‍ि अपनी ज‍िम्‍मेदारी को समझें।

9:
जो भी थोड़ी बहुत परेशानियां चल रही थीं, उनसे छुटकारा पाने में आज किसी की मदद मिल सकती है। हालांक‍ि इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत होगी।

Next Story