धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 20 फरवरी 2021

Subhi
20 Feb 2021 12:53 AM GMT
अंक राशिफल: 20 फरवरी 2021
x
अंक राशिफल

1:

आपके लिए आज का दिन मज़बूती वाला होगा। इस समय आप अपने सभी कार्यों को पूरा कर पाएंगे। गुस्सा अधिक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिल सकते हैं। जिद न करें और दूसरों की सलाह को मानते हुए आगे बढ़ना आपके लिए फायदे का सौदा होगा।
2:
मानसिक रूप से परेशान रहने वाले हैं और ऐसा भी हो सकता है कि किसी भी प्रकार से दूसरों के चलते आपके काम सही से न बन पाएं। आज के दिन किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और दूसरों के बहकावे में आने से बचना चाहिए।
3:
व्यर्थ की बहस से बचें क्योंकि कुछ विवाद हो सकता है। आपको अपने कामों में सकारात्मक रखकर चलना होगा। पेरेंट्स का सहयोग आपको काम पूरा कराने में सहायक होगा। किसी से बेहतर सलाह मिल सकती है। आपके लिए जरूरी है कि आज ध्यान रखें कि आप में अहम की भावना न जागे। जो काम कर रहे हैं उसमें अच्छे लाभ मिलेंगे।
4:
आज का दिन परेशानी और कामकाज की व्यस्तता में बीत सकता है। दोस्तों के साथ किसी कारण से बात न हो पाए। आप अपने मन की बात को किसी के साथ शेयर करना चाहेंगे लेकिन ऐसा हो सकता है कि बात न बन पाए। व्यापार में तेजी दिख सकती है। हो सकता है कि आज कुछ बेहतर परिणाम प्राप्त हों लेकिन किसी दूसरे के कारण आपको उचित लाभ मिलने में परेशानी भी हो सकती है।
5:
आज के दिन आप मस्ती-मस्ती के चक्कर में कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। माता-पिता की ओर से कुछ डांट भी सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आप जल्दबाजी में होंगे और इस समय किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं। कोई भी कार्य थोड़ा धैर्य रखकर ही करें।
6:
कुछ काम आपके मन के होंगे तो कुछ में आपको तनाव भी मिल सकता है। अपनी पसंद की चीजों को करना चाहेंगे लेकिन परिवार के लोगों का दबाव होने के कारण संभव है कि आप ऐसा न कर पाएं। प्रेमी पर गुस्सा होने से बचें क्योंकि अनबन हो सकती है।
7:
कुछ परेशानियों के बाद काम बनने लगेगा। थोड़ा भावनात्मक रूप से कमजोर भी दिखाई दे सकते हैं, लेकिन अगर अपने किसी का साथ मिल जाता है तो आपको बहुत अच्छा फील होगा। आप आज के दिन अपनी ओर से किसी के लिए कुछ करने का मन भी बनाएंगे।
नमक से दूर होती है नेगेटिव एनर्जी, आपने आजमाए कभी ये उपाय
8:
काम की रफ्तार कुछ धीमी हो सकती है, लेकिन फिर भी काम बनते रहेंगे। भाई बहनों की ओर से कुछ परेशानी होगी। कोई भी काम करने से पूर्व इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि उसे ध्यान से करें। लापरवाही से बचना ही बेहतर होगा। छात्रों के काम में आज कुछ वृद्धि होती दिखाई दे रही है।
9:
प्यार के मामले में आपका साथी आपसे कुछ ज्यादा की उम्मीद रखने वाला है। इस समय आर्थिक लाभ के मौके भी बने हुए हैं लेकिन जरूरत है कि आप किसी भी कारण से गलत चीजों की ओर न बढ़ें। ध्यान से काम करें। आज आपको अपने गुरुजनों से कुछ नई बातें सिखने को मिल सकती हैं।


Next Story