धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 2 मई 2021

Admin2
2 May 2021 12:44 AM GMT
अंक राशिफल: 2 मई 2021
x

अंक राशिफल

अंक राशिफल

1

अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जिंदगी इस समय प्रभावित होती दिखाई देती है। कुछ बातें आपको परेशान कर सकती है और इस कारण आप कुछ समय के लिए अकेला बिताने के पक्ष में भी होंगे।
2:
किसी के खराब स्वास्थ्य के कारण आप मानसिक रूप से परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। अपने प्रेमी को लेकर काफी भावुक हो सकते हैं। किसी के साथ आपका जुड़ा तनाव का कारण बन सकता है।
3:
एक व्यक्ति के तौर पर आप आत्मनिर्भर, स्वतंत्र तो होंगे लेकिन घरेलू जीवन में आप उस स्थिति को बेहतर रूप से प्राप्त न कर पाएं। आप मानवतावादी एवं सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग ले सकते हैं।
4:
आर्थिक लाभ के मामले में कुछ राहत तो मिल सकती है, इस समय यात्रा व अन्य उपायों से लाभ की प्राप्ति होती दिखाई देगी। अपनी भावनाओं के प्रदर्शन पर नियंत्रण रखना चाहिए अन्यथा भावनात्मक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान हो सकता है।
5:
आप अपने आस-पास के वातावरण मे शांत महसूस करेंगे आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आप फैमली की जिम्मेदारियों को निभाने में भी अधिक व्यस्त दिखाई देने वाले हैं।
6:
वैवाहिक जीवन मे आप अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण रुप से निभा नहीं पाएं। इसका कारण आपकी अपनी कुछ व्यक्तिगत परेशानियां भी हो सकती हैं।
7:
समाज में काफी व्यस्तता रहने वाली है। इस समय कुछ जरुरी मुद्दों पर भी आपकी विचारधारा लोगों पर प्रभाव डालने वाली होगी। कुछ काम आज पूरे हो सकते हैं। मान-सम्मान मिलेगा।
8:
कुछ कारणों से आप अपने आस-पास के वातावरण व जिम्मेदारियों को लेकर असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं नाखुश रहेंगे। इससे आपकी कार्य क्षमता भी घट सकती है।
9:
आपको सरकारी अधिकारियों की नाराज़गी से भी बचना चाहिए। अपने काम में किसी भी प्रकार का अधूरापन रखने से आपको बचना चाहिए। आज क‍िसी कारण से मानस‍िक तनाव बढ़ सकता है। इससे राहत पाने के ल‍िए देवी कवच का पाठ करें।
Admin2

Admin2

    Next Story