धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 19 मार्च 2021

Subhi
19 March 2021 12:45 AM GMT
अंक राशिफल: 19 मार्च 2021
x
अंक राशिफल

1:

नौकरी में आज प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक रहेगा। नेत्र संबंधी परेशानी हो तो उसे अनदेखा न करें। व्‍यवसाय में साझेदारों पर आंखें बंदकरके भरोसा करने से बचें।

उपाय – गुड़ का दान करें।

2:
आज मन में अशांति रहने वाली है। आज स्वास्थ्य भी कुछ कमजोर हो सकता है। अपने खान-पान का ध्यान रखें। मौसम का बदलाव आपके ल‍िए द‍िक्‍कतें खड़ी कर सकता है।

उपाय – माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

3:
किसी अजनबी से मुलाकात आपके जीवन में आय के नए स्रोत बनेंगे। आज व‍िरोध‍ियों को कमजोर समझने की गलती न करें। अन्‍यथा आपको नुकसान पहुंच सकता है। कार्यों को लेकर सतर्क रहें।

उपाय – श्रीगणेश स्त्रोत का पाठ करें।

4:
आज नए लोगों के साथ मिलने के मौके आएंगे। ऎसे में आपको कुछ मुसीबतों का भी सामना करना पड़ सकता है। ध्‍यान रखें क‍ि शाम तक यही लोग कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करेंगे। इसल‍िए इनके साथ वाद-व‍िवाद करने से बचें।

उपाय – खीर का भोग लक्ष्मी जी को लगाएं।

5:
पिछले दिनों से चले आ रहे पारिवारिक तनाव का अंत होगा। प्रेम प्रसंग और दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। क‍िसी महत्‍वपूर्ण फैसले से आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय – श्री कृष्ण भगवान को माखन का भोग लगाएं।

6:
आज किसी काम से आपको बेहतर लाभ मिलने के संकेत दिखाई देते हैं। लेकिन इसके साथ ही ध्यान रखें की अपने राज दूसरों को न बताएं। प्रेम संबंधों के ल‍िए आज का द‍िन सुखद है।

उपाय – इत्र का उपयोग करें।


7:
नौकरी में अभी दिक्कत रहेगी। कहीं स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। यह आपको लाभ द‍िलाएगा। इसके अलावा आज अचानक यात्रा के भी योग हैं। शाम होते-होते क‍िसी शुभ समाचार के म‍िलने का योग है।

उपाय – शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।

8:
आज क‍िसी बात को लेकर मन परेशान होगा। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि स्थितियां जल्‍दी ही आपके हक में होंगी। आज धन लाभ का योग द‍िन के बाद ही बन रहा है।

उपाय-देवी दुर्गा की आराधना करें।

9:
आज भाग्‍य पूरी तरह आपके ऊपर मेहरबान रहेगा। आज नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए तरक्‍की का योग है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।


Next Story