धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 19 दिसंबर 2020

HARRY
19 Dec 2020 1:03 AM GMT
अंक राशिफल: 19 दिसंबर 2020
x

अंक राशिफल 

अंक राशिफल: 19 दिसंबर 2020

1

अपने प्रेम को पाने की सफलता दिखाता है। जब रिश्तों की बात आती है, तो एक स्थिर, गंभीर और प्रतिबद्ध रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस समय नए लोगों का साथ मिलेगा और आपके सभी काम आसानी से हल होते जाएंगे।
2:
इस समय परिवार में आपको नए रिश्तों की सुगबुगाहट दिखाई दे सकती है। कभी-कभी यह विवाह या एक नए रिश्ते के आगमन का भी संकेत दे सकता है। संभव है कि आपके घर में कोई नया सदस्‍य आ जाए।
3:
आप थोड़ा संभलकर काम करें इस समय आपको वाहन इत्यादि से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस समय आपका खर्च भी बढ़ सकता है। दोस्तों से कुछ मदद मिल सकती है। परिवार में बढ़ोतरी हो सकती है।
4:
रिश्तों में आप कुछ नए बदलावों को भी देख सकते हैं। साथी में इस समय पर धोखे की प्रवृत्ति देखने को मिल सकती है। किसी की ओर से परेशानी हो सकती है। आपको इस ओर ठीक से ध्‍यान देने की जरूरत है।
5:
नैतिक मूल्यों को तोड़ना सही नहीं होगा। सामाजिक रूप से छवि पर प्रभाव पड़ सकता है। लोगों की बातों को समझें, इस समय सजग होकर फैसले लेने चाहिए, नहीं तो आपको किसी मामले में नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
6:
अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए अपनी ओर से पूरी तैयारी रखें। काम में सफलता मिलने की संभावनाएं मिली जुली दिखाई देती हैं। किसी ऐसे व्यक्ति का साथ मिल सकता है जो आपको सही और गलत की पहचान कराएगा।
7:
किसी की सलाह आपके लिए इच्छा पूर्ति का मार्ग बना सकती है। आपको अपने साथी का सहयोग मिलेगा। उसकी ताकत से आप खुद को मजबूत पाएंगे और अपने काम को आसानी से पूरा करते रहेंगे।
8:
आज का दिन आपके जीवन में एक नई ताजगी और नया एहसास लाने वाला होगा। आप दोनों की आंतरिक मनोस्थिति एक रूप में काम करने वाली है। कुछ नए काम आज हो पाएंगे।
9:
दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नए नोट्स इत्यादि बना सकते हैं। इस समय बाहरी चीजों से खुद को जुड़ा हुआ पा सकते हैं। कामकाज पर ध्यान बनाकर रखें तो भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होता रहेगा।
Next Story