धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 13 मार्च 2021

Subhi
13 March 2021 12:45 AM GMT
अंक राशिफल: 13 मार्च 2021
x
अंक राशिफल

1:

हो सकता है क‍ि आज आप अपने काम में संतोष का अनुभव न करें। किसी न किसी कारण से अधिकारियों द्वारा परेशानी खड़ी की जा सकती है। छात्रों के ल‍िए हो सकता है क‍ि उच्च शिक्षा के लिए अच्छे मौके न मिल पाएं।

2:
आज आप अपने लोगों से ही धोखा खा सकते हैं। बेहतर होगा दूसरों पर निर्भर न रहें। यह समझ लें क‍ि अपने लिए फैसले खुद लेना बुरा नहीं है। आज अपने मन की बात दूसरों के सामने रख सकते हैं।

3:
आप आज खुद को लेकर बहुत अधिक निराशा का अनुभव कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को पूरजोर कोशिश करनी पड़ेगी।

4:
परिवार में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न होने से मन अशांत रह सकता है। किसी मित्र के साथ समय बिताने के लिए आप इस समय घर से दूर जाने का विचार भी कर सकते हैं।

5:
पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज आपका द‍िन सामान्य गुजरेगा। माता-पिता का सहयोग आपको कुछ राहत देगा। लेकिन शाम ढलते समय आपको व‍िरोध‍ियों से सतर्क रहना होगा।

6:
वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज आपका द‍िन काफी रोमां‍ट‍िक बीतने वाला है। आज आप कुछ नई बातों से भी रुबरु हो सकते हैं। ट्रैवल‍िंग में सावधानी बरतना ही आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा।

7:
आज आपके पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। हालांक‍ि इस समय आपके आर्थिक मसले आपको कुछ तनाव दे सकते हैं। इसल‍िए संभलकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में भी तनाव उत्‍पन्‍न हो सकता है।

8:
कुछ दूर की यात्रा का योग बन रहा है। अपनी सेहत को लेकर आपके मन में आशंकाएं अधिक रह सकती हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ कुछ ऐसी बातें शेयर करेंगे जो शायद ही पहले कभी की हो।

9:
धार्मिक कार्यों की तरफ आपका रुझान होगा। आज आप किसी को सफलता द‍िलाने में उसके सहायक भी बन सकते हैं। लेक‍िन इस बात का भी ध्‍यान रखें क‍ि दूसरों की मदद करते समय आप खुद के ल‍िए कोई लापरवाही न कर बैठें।-(न्यूमरोलॉजिस्ट राजरानी मनूचा)

AAJ KA ANKJYOTISH,DAILY NUMEROLOGICAL,अंकज्योतिष 13 मार्च,आज का अंकज्‍योतिष,

Next Story