धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 11 मार्च 2021

Subhi
11 March 2021 12:44 AM GMT
अंक राशिफल: 11 मार्च 2021
x
अंक राशिफल

1:

आज का द‍िन परिवार के साथ कुछ वक्‍त बिताने में बीत सकता है। बच्चों को लेकर कुछ ज्‍यादा ही परेशान रह सकते हैं। हो सकता है क‍ि उनकी पढ़ाई और सेहत आज आपको ज्‍यादा ही परेशान करे।

उपाय- भोजन की वस्तु दान करें।

2:
घर के लोगों के साथ कुछ बातों में तालमेल की कमी हो सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आपकी बातें दूसरों को अपनी ओर आकर्षित भी करने में सक्षम होंगी। आज आप मस्ती के मुड मे भी दिखाई दे सकते हैं। किसी के साथ कोई गेम या कुछ ऎसी चीजों में भी व्यस्त अधिक रहने वाले हैं।

उपाय -पर्स में थोड़ा सा कपूर रखें।

3:
दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने वाला है। एक दूसरे के साथ मतभेद भी उभरेंगे। जो काम कर रहे हैं उसमें आज मन न लग पाए। आज का दिन बहुत अधिक आपके पक्ष में न हो।

उपाय-दूध में हल्दी मिक्स करके तिलक करें।

4:
आपके लिए अपने काम को समय पर पूरा करने का दवाब भी रह सकता है। इस समय लोगों के साथ मेलजोल अधिक होगा या फिर लंबी बातचीत में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। घूमने का मौका मिल सकता है।

उपाय – दुर्गा चालीसा पढ़ें।

5:
अपनी बातचीत पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आपके साथ लोगों का वाद-विवाद भी अधिक रह सकता है। प्यार के मामले में आपको सहयोग न मिल सके। आज के दिन परेशानी अधिक हो सकती है।

उपाय – सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

6:
आपके खर्च बढ़ेंगे ओर आपको ट्रैवलिंग भी करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके लिए जरुरी होगा कि आप अपने हर काम को और अधिक सोच विचार के साथ करें।

उपाय – मिश्री का सेवन करें।

7:
इस समय आप अपने कामों को करने में जोश तो लाएंगे। लेक‍िन हो सकता है क‍ि परिणाम अनुकूल न मिल पाएं। किसी व्यक्ति के कारण आपको परेशानी भी हो सकती है और ये व्यक्ति कोई भी हो सकता है।

उपाय – शनि स्तोत्र का पाठ करें।

8:
चीजों के सुधरने में अभी वक्‍त लगेगा। ऎसे में जरूरी है क‍ि शांत रहें ओर किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से भी दूर रहें। जल्दबाजी में किसी भी निर्णय को लेने से बचें।

उपाय – प्रात:काल नारायण कवच का पाठ करें।

9:
मानसिक तनाव के चलते आपका मन आज क‍िसी कार्य में नहीं लगेगा। कुछ मामलों में आप धन लाभ भी पा सकेंगे। आज खर्चों में भी बढ़ोत्‍तरी हो सकती है।-(न्यूमरोलॉजिस्ट राजरानी मनूचा)

उपाय – गायत्री मंत्र का जप करें।

AJ KA ANKJYOTISH,DAILY NUMEROLOGICAL,अंकज्योतिष 11 मार्च,आज का अंकज्‍योतिष,AJ KA ANKJYOTISH,DAILY NUMEROLOGICAL,अंकज्योतिष 11 मार्च,आज का अंकज्‍योतिष,


Next Story