धर्म-अध्यात्म

अंक ज्योतिष, 10 जून 2023

Subhi
10 Jun 2023 12:46 AM GMT
अंक ज्योतिष, 10 जून 2023
x

अंक ज्‍योतिष के अनुसार शनिवार 10 जून का दिन मूलांक 2 और मूलांक 5 वालों को उन्‍नति देने वाला है तो मूलांक 1 वालों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। मूलांक 8 वालों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आइए देखते हैं आज का अंकज्‍योतिष भविष्‍यफल।

मूलांक 1: धन के मामले में आज दिन अच्छा है

-1-

मूलांक एक वालों के लिए आज का दिन अनूकूल है। आज आपके कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। व्यापार के मामले में दिन बेहतरीन है। आज बिजनस को आगे बढ़ाने के कुछ नए मार्ग खुलते नजर आएंगे जो कि आपको भविष्य में धन लाभ देंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कोई मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। धन के मामले में आज दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आज समया प्रेमपूर्वक बीतेगा।

मूलांक 2: उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे

-2-

मूलांक दो वाले जातकों का दिन अच्छा है। धन के मामले में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार के मामले में भी लाभ होगा। उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे। कार्य स्थल पर आपकी आज बहुत प्रशंसा होगी। आज आपकी बातों को लोग ध्यान से सुनेंगे और उनको अमल भी करेंगे। पारिवारिक सदस्य के साथ या किसी बहुत ही करीबी मित्र के साथ कुछ दुखद घटना हो सकती है। इस वजह से आप आज मानसिक परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 3: धन अर्जित करने के योग बनाएगी

-3-

मूलांक तीन वालों के लिए आज दिन अच्छा है। आज आपका ज्ञान और समझदारी आपके बिगड़ते हुए कार्यों को बनाने में कारगर साबित होंगे और आपके लिए धन अर्जित करने के योग बनाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज सरकारी नौकरी का भी प्रस्ताव आ सकता है जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। जीवनसाथी के साथ आज संबंध मधुर रखें। मन में प्रसन्‍नता रहेगी।

मूलांक 4: अटका हुआ धन अचानक से मिल सकता है

-4-

मूलांक चार वालो का दिन आज सामान्य से निम्न है और कोई रिस्‍क वाला काम न करें। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। अटका हुआ धन अचानक से मिल सकता है। धन के नुकसान के योग भी बन रहे हैं। इसकी वजह से आप आज मानसिक रूप से तनाव में रह सकते हैं। आपका किसी के साथ वाद विवाद हो सकता है। सलाह है कि आज आप शांत रहें और कटु वचनों का प्रयोग न करें। जीवनसाथी के साथ आज आपका बेवजह का मनमुटाव हो सकता है।

मूलांक 5: व्यापार में उन्नति होगी

-5-

मूलांक पांच वालों का भाग्य साथ दे रहा है। आज आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के लिए आज दिन अच्छा है। उन्नति के लिए कुछ नए मार्ग खुलेंगे जो आपके लिए धनलाभ के योग बनाएंगे। धन का निवेश सोचसमझकर करें। आज आपमें अहम की भावना आएगी जिस वजह से पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ आज आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रोध न करें और संयम रखकर बात करें। जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य है।

मूलांक 6: भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है

-6-

मूलांक छः वालों का दिन सामान्य से निम्न है। आज का दिन समस्याओं और परेशानियों से घिरा रहेगा। आपकी उन्नति के अवसर भी आपके हाथ से निकल जाएंगे। धन के मामले में आज भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। आज आपको धन का अभाव रहेगा। आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं और इसी के चलते आपका आज वाद विवाद हो सकता है। सलाह यह है कि आज आप संयम से काम लें और सौम्य भाषा का प्रयोग करें। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बीतेगा।

मूलांक 7: व्यापार के लिए दिन बेहतरीन है

-7-

मूलांक सात वालों के लिए आज दिन अनूकूल है। व्यापार के लिए दिन बेहतरीन है। व्यापार के लिए किसी उच्च वर्ग के व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं जो आपके भविष्य में आपके धन लाभ के योग बनाएगा। नौकरी करने वालों के कार्य की प्रशंसा की जाएगी और साथ ही आज आपकी तनख्वाह बढ़ाने के बारे में बात हो सकती है। धन के लिहाज से आज दिन अच्छा है। रुका हुआ धन जल्द मिल जाएगा। परिवार के साथ आज दिन मिलाजुला है।

मूलांक 8: धन को लेकर विचलित रहेंगे

-8-

मूलांक आठ वालो का दिन सामान्य है। धन की बात करें तो आज दिन अनूकूल नहीं है। आज आप धन को लेकर विचलित रहेंगे। धन कहीं फंसने के योग बन रहे हैं। आप धन का निवेश न करें। मानसिक रूप से तनाव में रह सकते हैं। अपना निजी तौर पर विशेष ध्यान रखें। आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है इसलिए आज आप अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। बाहर का खाना खाने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।

मूलांक 9: उन्नति के लिए नए मार्ग सोच सकते हैं

-9-

मूलांक 9 वालों का भाग्य आज पूर्ण रूप से साथ दे रहा है। आज आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन अचानक से मिल जाएगा, जिसकी वजह से आप बहुत खुश महसूस करेंगे। आज आप व्यापार उन्नति के लिए नए मार्ग सोच सकते हैं। जो भविष्य में आपको धन लाभ करवाएंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का भी कार्यक्रम रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज दिन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा।

Next Story