- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- अंक राशिफल: 05 अप्रैल...

x
अंक राशिफल
अंक राशिफल
1
आज के दिन इधर-उधर के विषयों में अपनी व्यस्तता में कमी करना ही अनुकूल होगा। अगर कुछ उधार लेने का सोच रहें हैं तो शाम को लेना ही बेहतर होगा। घरेलू कामों से आज जी चुरा सकते हैं।
2:
आपके लिए इस समय अपनी बातों को ध्यान पूर्वक कहने का समय है। अगर हो सके तो किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह अवश्य लेकर आगे बढ़ें घर पर किसी के साथ तनाव होने की संभावना है।
3:
आप अपने गुरुजनों के साथ अपनी बातों को बेहतर रूप से कह पाएंगे। किसी व्यक्ति के प्रभाव से आपके काम बन सकते हैं। जल्दबाजी से काम न करें और अपने अहम को थोड़ा नियंत्रण में रखना होगा।
4:
आपको धनार्जन के क्षेत्र में भी कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस समय पर किसी के साथ ज्यादा घुलना-मिलना भी होगा आप अपने काम को शायद बहुत अधिक समय न दे पाएं।
5:
आपका मन होगा कि किसी तरह आज अपने काम को जल्द से खत्म कर सकें। आप कोई शॉर्टकट भी अपनाने के बारे में सोच सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आज का दिन समय देना अच्छा रहेगा।
6:
जो दंपति संतान सुख से वंचित हैं, उन्हें इस समय संतान सुख मिल सकता है। जरूरी कागजातों को संभाल कर रखने की जरूरत होगी। अगर किसी के साथ कोई जरूरी बात करनी है तो भाषा का संभल कर उपयोग करें।
7:
आपके लिए घर पर आज कोई दिक्कत हो सकती है। मन के अनुरूप काम न बन पाने के कारण किसी ओर पर गुस्सा निकालने से बचें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
8:
दांपत्य जीवन में विवाद के कारण मन कुछ परेशान रह सकता है। किसी पुराने साथी से मुलाकात के योग भी बने हुए हैं। आज का दिन छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में लगाने वाले हैं।
9:
लंबे समय से जो काम करना चाह रहे थे आज उसके लिए मौका बनता दिखाई देता है। किसी के साथ अगर विवाद चल रहा है तो वह अब थम सकता है। आर्थिक मामलों पर स्थिति सामान्य रहेगी।

Admin2
Next Story