धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 03 फरवरी 2021

HARRY
3 Feb 2021 12:51 AM GMT
अंक राशिफल: 03 फरवरी 2021
x

अंक राशिफल

1

आज आप अपने प्रेम संबंधों में थोड़ी नरमी लाएं। चंचलता अधिक रहने वाली है और आप घूमने जा सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हों। धन लाभ होगा और आप अपनी पसंद की कुछ चीज खरीद सकते हैं। अगर जिद्द छोड़कर काम करेंगे तो फायदा मिलेगा।

2:
आज भावुक अधिक रहने वाले हैं। स्त्री पक्ष की ओर से आप थोड़े अधिक चिंता में दिखाई देंगे। दोपहर के बाद कुछ नया समाचार मिल सकता है। खाने पीने में मनमौजी रह सकते हैं। माता की ओर से प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। किसी से अचानक से बात शुरु हो सकती है और आप किसी के संपर्क में आकर बहुत अच्छा फील कर सकते हैं।
3:
आज का दिन सोच विचार में अधिक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद भी हो सकते हैं क्योंकि इस समय पर दोनों अपने ही मन के अनुरुप काम करने का सोचेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की ओर से कुछ अधिक रोक टोक सुनने को मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ समय बिताएंगे लेकिन झगड़े से बचें कहीं प्यार में तकरार न बढ़ जाए।
4:
आपके लिए यह समय मनोकूल काम करने का होगा। जिद्दी भी रह सकते हैं, मानसिक रुप से कुछ दुविधा में होंगे। इसलिए किसी दूसरे की राय ले लेना भी अच्छा होगा। रचनात्मक काम कर सकते हैं। छात्र कुछ नए विषयों को लेकर इस समय तैयारी में रहेंगे।
5:
मौज-मस्ती के मूड में दिखाई देंगे। ऐसे में हो सकता है कि जो काम समय पर करना था उसमें कुछ देरी हो जाए, इसलिए अपने समय का ध्यान रखें। दोस्तों के साथ बातचीत में समय बिताएंगे। इस समय अपने खान-पान पर ध्यान रखें। आज किसी को मनाने के लिए आपका दिन बेहतर होगा। थोड़ा सा सजग होकर काम करें।
6:
आपको काम में आगे बढ़ने के मौके मिलेगा, इसका लाभ उठाएं। प्रेम संबंधों में आपके लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। किसी को प्रपोज करने के लिए भी आपका दिन लकी रह सकता है। स्त्री पक्ष की ओर से आपको कुछ हेल्प भी मिल सकती है और उनके साथ अधिक समय बिताने को मौका भी मिलेगा।
7:
आपके लिए जरूरी है कि काम को समय पर पूरा करें। कुछ लोग परेशानी उत्पन्न करने की कोशिश भी कर सकते हैं। ऐसे में जरुरी है की बेकार की बातों में खुद को न उलझाएं। जो भी काम करना चाहते हैं उसमें सावधानी जरूर बरतें क्योंकि परेशानी हो सकती है।
8:
परिवार में कुछ मतभेद उभरने के कारण आपका मन इस समय तनाव में रह सकता है। कामकाज में व्यस्तता अधिक रहने वाली है। क्रोध अधिक रहेगा और मन में चली आ रही जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी काफी दबाव बना रह सकता है। दूसरों की बातों में आने से बचें क्योंकि आप को झूठा भी ठहराया जा सकता है।
9:
जिम्मेदारियां अधिक रहने वाली हैं। आपके काम में दूसरों का हस्तक्षेप भी होगा पर कुछ मामलों में स्वतंत्रता भी मिलेगी। ऐसे में हर बात में ताल-मेल बिठाने की जरूरत होगी। इस समय किसी व्यक्ति के द्वारा आपको अपना काम को पूरा कर पाने में मदद मिल सकेगी। छात्रों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिल सकता है।
HARRY

HARRY

    Next Story