धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 03 दिसंबर 2020

Admin2
3 Dec 2020 12:55 AM GMT
अंक राशिफल: 03 दिसंबर 2020
x

अंक राशिफल 

अंक राशिफल: 03 दिसंबर 2020

1

आज के दिन आपके कूटनीतिक फैसले लाभ के अवसर देने में सहायक होंगे। अपने स्वभाव में थोड़ी नरमी को बनाकर रखें अन्यथा दूसरे लोग आपके बारे में गलत धारणाएं बना सकते हैं। इससे नुकसान होगा और आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
2:
आपको मिलनसार होने की जरूरत है, कुछ दोस्तों का साथ पाकर आप आज थोड़ा हल्का महसूस कर सकते हैं। एक से अधिक संबंधों की उलझन आज आप पर भारी रहेगी। परिवार और दोस्‍तों के साथ से आपका मन बदलेगा। आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।
3:
आप में बातचीत कौशल को बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में सोचने का यह एक उत्कृष्ट समय है। इस समय आपकी लेखनी दूसरों को प्रभावित कर सकती है। इसका लाभ लें और अपना प्रभाव जमाने का प्रयास करें।
4:
आज आपके लिए शुरुआती समय थोड़ा मेहनत बढ़ाने वाला दिखाई देता है। थकान के कारण आप कुछ चीजों को सही से न भी कर पाएं। आपको इस बात से कोई परेशान होने की जरूरत नहीं है। परेशान न हों अपने काम में एकाग्रता की कमी न होने दें। चीजें बेहतर बन सकती हैं।
5:
आज आप किसी भी स्थिति के दोनों पक्षों को देखने का प्रयास करने वाले हैं। जल्दी के निर्णय लेने के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आपको किसी महिला मित्र की मदद मिल सकती है। आपको आज के दिन का लाभ मिल सकता है।
6:
अपने मन की भावनाओं को किसी के सामने रखने से पूर्व अच्छे से सोच लीजिए, क्योंकि आज दिन थोड़ा अनुकूल नहीं है। अगर हो सके तो थोड़ा सब्र करना बेहतर होगा। वरना आपको परेशान होना पड़ सकता है।
7:
कुछ कारणों से बातचीत में, आप इस तरह से खुद को प्रकट करना नहीं चाहते होंगे कि लोग आपको गलत समझें, इसलिए शांति के साथ काम करें और वाणी में संयम बरतें। इससे आपका मन भी काबू में रहेगा।
8:
आपके विचार और संचार के लिए आज का दिन आपको सहायक हो सकता है। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कुछ नए नोट्स और नई बातें सीखने का मौका मिलेगा। परिवार में आपकी मदद करने को कोई आगे आएगा और आपके काम भी पूरे होंगे।
9:
अपने आप में विश्वास करना और साहस रखना सबसे अच्छा है, आपके इस स्वभाव को देखकर दूसरे आपकी ओर स्वत: ही आकर्षित होते दिखाई देंगे। मित्रों के साथ आपका पूरा काम होगा और आपको भाग्‍य का भी साथ मिलेगा।
Next Story