धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 02 फरवरी 2021

HARRY
2 Feb 2021 12:48 AM GMT
अंक राशिफल: 02 फरवरी 2021
x

अंक राशिफल

अंक राशिफल

1

दूसरे के कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। बॉस या किसी अधिकारी की ओर से कुछ ज्यादा सुनने को मिल सकता है, परेशान नही हों। स्थिति अभी आपके पक्ष में नही होने के कारण आपके लिए जरूरी है की थोड़ा धैर्य बनाकर रखें।

उपाय – हनुमानजी का पूजन करें।
2:
आज के दिन आप अपने मन की चीजों को ज्यादा न कर पाएं। अभी मानसिक रूप से कुछ तनाव अधिक हो सकता है। आर्थिक लाभ मिलने के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। काम में ध्यान बनाए रखें।
उपाय – गायत्री मंत्र का जाप करें।
3:
कुछ काम में परेशानी रहने वाली है। काम की अधिकता के कारण अपने लिए समय न निकाल पाएं। धीरे-धीरे ही सही पर काम पूरा हो जाएगा। ट्रैवलिंग पर ध्यान रखें दिक्कत हो सकती है।
उपाय – माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
4:
आज के दिन आप कुछ ज्यादा गुस्सा भी कर सकते हैं। आपकी बात अगर कोई मानेगा तो उसके प्रति गुस्सा नही करें। दोपहर के बाद आपके लिए काम करना आसान होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात या बातचीत हो सकती है।
उपाय – चींटियों को आटा डालें।
5:
आज जल्दबाजी में रहेंगे। काम हो जाएंगे बस थोड़ा खुद को नियंत्रित रखने की जरुरत है। आस-पास के लोगों के साथ मेल जोल होगा। किसी के साथ आज झड़प या मतभेद भी उभर सकते हैं।
उपाय – सूर्य नमस्कार करें।
6:
भावनात्मक होकर काम नहीं करें। दूसरे आपका फायदा उठा सकते हैं। मित्रों के साथ अधिक समय चाहेंगे लेकिन मिल नहीं पाएगा। कारोबार में कुछ नुकसान हो सकता है इसलिए ध्यान से काम करें।
उपाय – तुलसी पूजन करें।
7:
आज मतभेद और विरोधाभास रहने वाला है। किसी न किसी कारण से लोगों के साथ बेहतर स्थिति न बन पाए। अपने काम को लेकर आपको किसी की हेल्प की जरुरत चाहिए होगी। पढ़ाई में आपका मन कम लगेगा।
उपाय – रुद्राक्ष पहनें या अपने पास रखें।
8:
अपने आस-पास की चीजों को लेकर कुछ बेचैन से रहने वाले हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको सुख में कमी मिल सकती है। घर पर बड़ों के साथ आपको समय बिताने को मिलेगा।
उपाय – कुत्ते को रोटी खिलाएं।
9:
काम बनने लगेंगे लेकिन जरूरी होगा की उस पर ज्यादा निर्भर नही हों। आज के दिन स्वभाव में थोड़ा जिद्दीपन रहेगा। किसी से झगड़ा न करें और परिवार के कामों में मदद करते रहें।
उपाय – रामस्त्रोत का पाठ करें।
Next Story