धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 01 अप्रैल 2021

Admin2
1 April 2021 12:46 AM GMT
अंक राशिफल: 01 अप्रैल 2021
x

अंक राशिफल

अंक राशिफल

1

आप आज काम में खुद को पूरे द‍िन व्यस्त रखने वाले हैं। व्‍यापार में आज कोई मीट‍िंग भी लंबी ख‍िंच सकती है। रोजगार की तलाश में परेशान युवाओं के ल‍िए आज राहत का द‍िन है।
2:
इस समय आप पर आर्थिक बोझ भी अधिक बना रहने वाला है। काम सही से न हो पाने के कारण आप कुछ अधिक गुस्से में दिखाई देंगे। इस दौरान अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की जरूरत होगी।
3:
लोगों के साथ अधिक बातचीत से दूर रहें क्योंकि इस कारण लोग आपके लिए गलत सोच भी बना सकते हैं खुद के काम पर ध्यान दें। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा।
4:
अपने लोगों के साथ आज का दिन कुछ ज्यादा बेहतर न हो पाए। नौकरी के सिलसिले में कहीं जाना भी पड़ सकता है। प्रेमी का साथ आज आपको कुछ राहत दे सकता है।
5:
आज घर और कार्यक्षेत्र हर जगह आपके ल‍िए कार्य की अध‍िकता रहेगी। क‍िसी नई डील के बारे में सोच-समझकर ही फैसला करें। आज कुछ कारणों से स्वास्थ्य में कमी का अनुभव भी हो सकता है।
6:
आज के दिन आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत होगी। परिवार में किसी के कारण कुछ परेशानी या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ध्यान रखें।
7:
लोगों के साथ बातचीत के मौके बनेंगे। नई चीजों को आज आप अपना सकते हैं। अपने काम में किसी व्यक्ति की ओर से अटकाव की स्थिति भी झेलनी पड़ सकती है।
8:
आपके व्यवहार में कुछ बदलाव से साथ में काम करने वाले कुछ परेशान हो सकते हैं। अपने इमोशन को कंट्रोल में रखें भावुकता आपको कमजोर बना सकती है।
9:
आज अचानक हुए बदलाव से आपका मूड कुछ खराब भी हो सकता है। इसके अलावा आज अपनों को लेकर आपमें अधिकार जमाने की इच्छा बहुत रहेगी। प्रेमी को क‍िसी और के साथ देखकर मन उलझ सकता है।
Admin2

Admin2

    Next Story