धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 28 जनवरी 2023

Nilmani Pal
28 Jan 2023 12:42 AM GMT
अंक राशिफल: 28 जनवरी 2023
x
अंक राशिफल
अंक ज्योतिष के जरिए आप अपनी जन्म तारीख की गणना करके अपना मूलांक का पता लगा सकते हैं। मूलांक जानने के लिए बस आपको अपनी जन्म तारीख को ऐड करना है।
मूलांक 1
-1
जिन जातकों का मूलांक 1 है, उनके करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए समय जरूर निकालें। संबंधों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अपनी त्वचा का ख्याल रखें। बदलते मौसम का असर हो सकता है, सचेत रहें।
मूलांक 2
-2
जिन जातकों का मूलांक 2 है, वे आज आत्मविश्वास व मनोबल को ऊंचा रखें। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। छात्रों को उदास होने की जरूरत नहीं है। लापरवाही हड्डी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
मूलांक 3
-3
जिन जातकों का मूलांक 3 है, पेशेवर और व्यवसायी अधिक प्रगति करेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। थोडा कार्य से ब्रेक लें। यदि आप एक छात्र हैं तो परीक्षा में मेहनत के अनुरूप ही फल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में सहयोग करने से मानसिक शांति मिलेगी।
मूलांक 4
-4
जिन जातकों का मूलांक 4 है, उनको घर से पिता का सहयोग मिलेगा। शरीर में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। कारोबारियों का विकास होगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के लिए हमेशा तत्पर रहें। अपनी आंखों का ख्याल रखें। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए दान करें।
मूलांक 5
-5
जिन जातकों का मूलांक 5 है, उनका आज किसी पुराने विवाद को लेकर तनाव हो सकता है और अभी थोड़ा भटक सकते हैं। कार्यरत लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी त्वचा का ख्याल रखें। बदलते मौसम का असर हो सकता है, सचेत रहे।
मूलांक 6
-6
जिन जातकों का मूलांक 6 है, उनको व्यापार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन खरे उतरेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों को प्रभावित करेंगे, अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में अधिक मेहनत करनी होगी लेकिन आनंद सामान्य ही रहेगा।
मूलांक 7
-7
जिन जातकों का मूलांक 7 है, वे आज कार्यों में व्यस्त रहेंगे। निजी नौकरी में कार्यरत अपने करियर में तरक्की की संभावनाओं को मजबूत करने में सक्षम होंगे। घर के कार्य आप किसी और दिन के लिए रखें। अधिक काम के कारण थकान बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
मूलांक 8
-8
जिन जातकों का मूलांक 8 है, आपका मन आज विचलित हो सकता है। घर में माता का प्रेम और सहयोग बना रहेगा। आपको आशा की किरण जल्दी ही दिखेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए दान करें।
मूलांक 9
-9
जिन जातकों का मूलांक 9 है, उनको आज कहीं बाहर घूमने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कार्यों को करने से सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र सीनियर्स आपको बढ़ावा देंगे और कार्यों को पूरा करेंगे। कुछ जरूरी कारणों से पैसे खर्च हो सकता है। अपनी त्वचा का ख्याल रखें।
Next Story