धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 3 अक्टूबर 2021

Subhi
3 Oct 2021 12:41 AM GMT
अंक राशिफल: 3 अक्टूबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक एक के लिए समय काफ़ी अच्छा रहेगा। स‍िर में दर्द की शिकायत दिनभर आपको परेशान कर सकती है जिसके कारण आप कुछ चिड़चडे रह सकते है। आप आज काफ़ी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।अपने बोलचाल के तरीक़े में नम्रता रखे अन्यथा किसी से बिना बात का वाद विवाद उत्पन्न होगा। यदि आप उच्च रक्तचाप के मरीज़ है तो आज नामक काम खाने की सलाह आपको दी जाती है वरना आपका उच्च रक्तचाप हानि पहुंचा सकता है।
2:
मूलांक दो वाले जातक आज काफ़ी प्रसन्न महसूस करेंगे क्‍योंक‍ि आज इनको मनचाहे धन की प्राप्ति हो सकती है जिसको यह पूर्णता अपने परिवार पर खर्चना पसंद करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के अभद्र व्यवहार के कारण चिंता बढ़ सकती है। आपके भाइयों और मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी माता के साथ आपको स्नेह व्यवहार चाहिए अन्यथा आप अपनी ही हानि करवा बैठेंगे।
3:
मूलांक तीन वालों का दिन सामान्य रहेगा।आज आपकी धार्मिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी। परिवार के साथ मिलकर कोई मांगलिक कार्य का विचार भी बना सकते है। हनुमानजी के आज दर्शन करना भाग्यवर्धक साबित होगा। आज आपकी दी गई सलाह काफ़ी कारगर साबित होगी। आप आज अपनी आजीविका का कोई और मार्ग भी सोच सकते है और उस पर विचार कर सकते हैं।
4:
मूलांक चार वालों का भाग्य आज सामान्य रहेगा। दिन भर वह अपने व्यवहार और विचारों पर नियंत्रण रखने में कारगार साबित होंगे। कोई खुशख़बरी जीवन में खुशहाली ला सकती है। आज आप ना चाहते हुए भी अनुशासन में रहना पसंद करेंगे और यह बदलाव आपको लाभ भी देगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र पर जो भी कार्य करेंगे वह पूर्ण रूप से प्रभावशाली होगा।
5:
मूलांक पांच वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी वशिष्ट व्यक्ति से संपर्क कर सकते है और वह लाभप्रद भी रहेगा। आज आप अपने भाई बहनो के साथ बहुत पुरानी यादें ताज़ा करेंगे जोक़ि आपको अत्यधिक ख़ुशी देगी। आप अपनी सेहत को लेकर भी बहुत जागरूक होंगे जिससे आपकी जीवनशैली में काफ़ी अच्छे बदलाव आएंगे।
6:
मूलांक छः वाले जातक को आज अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद नही करना। महिलाओं का आदर करना बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। आज आप कुछ मनपसंद कपड़ों की ख़रीदारी के लिए जा सकते है।आज आपका आकर्षण आपके मित्रों में काफ़ी प्रभावशाली रहेगा। आज खूबसूरत फूलों को अपने घर पर लगाना भाग्यवर्धक साबित होगा।
7:
मूलांक सात वालों का दिन थोड़ा च‍िंता से घिरा रहेगा। आज आपके ल‍िए गए फ़ैसलों में बदलाव लाएंगे। आज आप विदेश से व्यापार के कुछ विचार प्रकट कर सकते है जोकि भविष्य में सिद्ध भी होंगे। दिनभर किसी प्रकार का रोग सता सकता है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य की बात आपको दिल पर लग सकती है जिसके कारण आप थोड़ा भावुक महसूस करेंगे।
8:
मूलांक आठ वालों को इस दिन कोई विशेष फ़ैसला नही लेना चाहिए।आज आपको भोतिक सुखों में बढ़ोत्‍तरी महसूस होगी परंतु मानसिक तनाव काफ़ी बड़ा हुआ महसूस करेंगे। किसी प्रकार का कोई इन्फ़ेक्शन होने के योग बनेंगे तो सावधान रहना अति आवश्यक है। आज आपके कार्यस्थल के सहकर्मी आपको संदेह भाव से देखेंग परंतु आपको कोई अधिक प्रभाव होता नहीं दिख रहा है।
9:
मूलांक नौ वाले जातको का ग़ुस्सा आज सातवें आसमान पर रहेगा। आपको आज अपने क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण रखना अति आवश्यक है वरना बनते काम बिगड़ जाएंगे। आज आपकी हर बात को स्पष्ट रूप से बोलने की आदत काफ़ी नए दुश्मन बना सकती है। आज आप कुछ साहस भरे फ़ैसले लेंगे जो क़ि चुनौती भरे होंगे पर उनका प्रभाव सराहनीय होगा।









Next Story