धर्म-अध्यात्म

अंक राशिफल: 2 अक्टूबर 2021

Subhi
2 Oct 2021 12:41 AM GMT
अंक राशिफल: 2 अक्टूबर 2021
x
अंक राशिफल

1:

मूलांक 1 वालों के लिए आज दिन बहुत अच्छा है। आपके सोचे हुए सभी कार्य आज पूर्ण होंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन बेहतर है। आप अगर किसी के साथ साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन बेहतरीन है। यह साझेदारी आगे जाकर आपके धन आगमन के योग बनाएगी। परिवार के लिहाज से आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा। धन की बात करें तो आज दिन अनूकूल है। आज धन आगमन के नए मार्ग खुलते नजर आएंगे।
2:
मूलांक दो वालों के लिए आज दिन बेहतरीन रहने वाला है। धन की बात करें तो आज आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापिस प्राप्त होगा। जिसकी वजह से आप आज मानसिक रूप से बहुत खुश रहेंगे। सोचसमझकर अपनी प्रगति के फ़ैसले लेना फ़ायदेमंद साबित होगा। परिवार के साथ आज दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आज स्नेहपूर्ण दिन व्यतीत होगा।
3:
मूलांक 3 वालें जातकों के लिए आज दिन अच्छा है। आज आप बहुत ही सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए दिन व्यतीत करेंगे। धन के लिहाज से देखें तो आज दिन अनूकूल है। आज आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं, आज अचानक से आपको कहीं से धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आज प्यार भरा दिन व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ आज दिन प्रेमपूर्वक व्यतीत होगा। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।
4:
मूलांक 4 वालों के लिए आज दिन सामान्य से निम्न है। आज आपको अपने कार्यों में अनावश्यक अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। ऐसा लग रहा है कि आज आपकी और आपके पिताजी की तबियत कुछ खराब रह सकती है। आपको ह्रदय से संबंधित कोई तकलीफ आज परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से आज आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं। परिवार के लिहाज से आज दिन सामान्य है। जीवनसाथी के साथ आज सुखद दिन व्यतीत होगा।
5:
मूलांक 5 वालों का दिन आज अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार के लिहाज से आज दिन बेहतरीन है। आज आप अपने कार्यों को बहुत ही सूझबूझ और चतुराई से पूर्ण करेंगे जो आपके निकटतम भविष्य के लिए काफ़ी फायदेमंद रहने वाला है। धन के मामले में भी आज दिन अनूकूल है। परिवार की बात करें तो परिवार के सदस्यों का आज आपको बहुत स्नेह और साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज खुशहाल दिन व्यतीत होगा।
6:
मूलांक 6 वालों का दिन आज सामान्य है। आप आज किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। धन के लिहाज से देखें तो आज आप अपने धन को निवेश करने का विचार बना सकते हैं। परिवार की बात करें तो आज आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आज आप कोई मनोरंजन का कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। इसलिए आज आप शांत रहे और क्रोध न करें।
7:
मूलांक 7 वालों का दिन आज सामान्य से निम्न है। आज आपके कार्यों में आपको अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। आज आपके दिन की शुरुआत में आपकी सोच काफ़ी सकारात्मक रहेगी परन्तु आप पूर्ण दिन उस पर कायम नहीं रह पाएंगे। आज आप स्वभाव से थोड़े अहंकारी नजर आएंगे। आपके कार्यस्थल पर आज आपका किसी के वाद विवाद हो सकता है। इसलिए आज आप किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप न करें और संयम से काम लें। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। धन का उपयोग आज सोच समझकर करें। परिवार के साथ और जीवनसाथी के साथ आज खुशहाल दिन व्यतीत होगा।
8:
मूलांक 8 वालों का दिन आज सामान्य है। आज आप परिवार की आंतरिक बातों से बहुत विचलित रह सकते हैं जिसकी वजह से आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आपके लिए सलाह यह है कि आज आप घर के किसी वृद्ध व्यक्ति की सलाह लेकर धन निवेश करें तो यह आपके धन लाभ के योग बनाएगा। आपकी परेशानी की वजह से आपका परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आज आपके तालमेल खराब रह सकते हैं।
9:
मूलांक 9 वालों के लिए आज दिन बेहतर है। आप आज अपनी सकारात्मक सोच से सभी कार्य पूर्ण करेंगे। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। बस आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना है। आपका बेवजह का क्रोध आपके बनते हुए काम बिगाड़ देगा। धन की बात करें तो आज दिन अनूकूल है आपके धन लाभ के योग बनते भी दिख रहे हैं। पारिवारिक लिहाज से आज दिन सामान्य है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आज वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी की बात करें तो वह किसी बात को लेकर आपसे क्रोधित हो सकते हैं इसलिए आज आप शांत रहे और क्रोध न करें।




Next Story